आई.एन.वी.सी.,,
भवानी,,
जनेवा (स्विटरजरलैण्ड) में चल रही इण्टर पालियामंटेरियन फोरम के सेमिनार में बोलते हुए भिवानी-महेन्द्रगढ़ की सांसद श्रीमती श्रुति चौधरी ने कृषि के विस्तार व इसे आम आदमी से जोड़कर देखने पर बल दिया है।
उन्होंने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है। खासतौर पर विकसित व विकासशील देशों में कृषि में सुधार के लिए काफी गुञ्जाईश है।
श्रुति चौधरी लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के नेतृत्व में जनेवा गए संसद सदस्यों के दल में शामिल है। यह दल अन्तर्राष्ट्रीय इण्टरपालियामेण्टिरियन फोरम के तहत आयोजित सममेलन में हिस्सा लेने गया है।
श्रुति चौधरी ने कहा कि भारत कृषि के क्षेत्र में निरन्तर तररकी कर रहा है और भारत सरकार कृषि सैक्टर में सुधार के लिए अत्यधिक गम्भीर है। उन्होंने कहा कि भारत के कृषि विज्ञानिकों ने नई-नई खोज करके पूरे विश्व में एक पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब कृषि विकास के मामले में भारत विश्व में अग्रणी देशों के रूप में देखा जाएगा।
श्रुति चौधरी ने इस समेलन में पर्यावरण विषय पर भी विस्तार से विचार रखे। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण को गम्भीरता से लेने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि बढ़ते वैज्ञानिक युग में अगर पर्यावरण की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो विE समुदाय को इसके गम्भीर परिणाम भुगतने होंगे।