कल्याण सिंह की हाँ और न – अटकी राज्यपालों कि नियुक्ति !

0
43

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह,आई एन वी सी ,
दिल्ली ,
कांग्रेस के द्वारा नियुक्त किये गए सात राज्यपालों के इस्तीफे के बाद खाली हुए सात प्रदेशो  के राज्यपालो के पदों पर सरकार जल्द से जल्द राज्यपाल नियुक्त कर देना चाहती हैं !  अगर सूत्रों की माने तो छ भाजपा नेता राज्यपाल का पदभार संभालने के लियें पूरी तरहा तैयार हैं पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  और भाजपा के अन्दर बाहर नेता कल्याण सिंह की कभी हाँ तो कभी न की बजह से बाकी छ और राज्यपालों की नियुक्ती लटकी हुयी हैं !
भाजपा के कई वरिष्ट नेताओं ने राज्यपाल बनने की हरी झंडी दे दी हैं और इनका राज्यपाल बनना तय हैं अगर सूत्रों की माने तो कैलाश जोशी ,विजय कुमार मल्होत्रा ,लालजी टंडन ,राम नाइक ,राजगोपाला चार्या और ओ पी टंडन का राज्यपाल बनना एक दम तय हैं पर सरकार चाहती हैं की सभी राज्यपालो नियुक्ति एक साथ हो !  सूत्रों की माने तो जहां एक और भाजपा सरकार चाहती हैं की अब  कल्याण सिंह भी राज्यपाल का कार्यभार संभाले तो वहीँ दूसरी और अभी तक  कल्याण सिंह ने संस्पेंस की स्तिथि बनाये रखी जिसकी बजह से सभी राज्यपालों की नियुक्ति में देरी हो रहीं हैं !

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के अन्दर बाहर नेता कल्याण सिंह अगर राज्यपाल बनने से मना करते हैं तो ऐसे में राम नाथ गोविन्द या फिर ओ पी  कोहली में से किसी एक की लोटरी लग सकती हैं !  इन दोनों नेताओं में से किसी का  एक का राज्यपाल के लियें चुना जाना एक दम तय हैं !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here