सपने में दिखे भगवान तो क्या होता है ?

0
26

 

हम सभी कभी-कभी बहुत गहरी नींद में होते हैं और उस दौरान हम सपनों में खोये रहते हैं। हम सभी को कभी सपने में अच्‍छी घटनाएं नजर आती हैं, कभी अच्छी चीजें दिखाई देती हैं तो कभी ऐसी चीजें नजर आती हैं जो मन में डर पैदा कर देती है। कई बार सपने में भूत भी दिखते हैं और कभी-कभी भगवान भी। ऐसे में यह जानना मुश्किल हो जाता है कि वह सपना शुभ है या अशुभ। वहीँ समुद्र शास्‍त्र में सपनों और उनका विश्‍लेषण विस्‍तार से किया गया है। समुद्र शास्‍त्र के मुताबिक सपने में भगवान के दर्शन होना बहुत ही शुभ संकेत होता है। जी हाँ और आज हम आपको बताने जा रहे हैं हैं कि सपने में किस देवी-देवता के दर्शन होने का भविष्‍य के किस पहलू पर कैसा असर होता है।
* कहा जाता है सपने में यदि भगवान विष्णु के दर्शन हों, तो यह भाग्योदय का संकेत है। जी दरअसल ऐसे सपने का मतलब है कि आपकी जिंदगी से परेशानियां दूर होने वाली है।

* कहा जाता है सपने में मां लक्ष्मी के दर्शन हो तो यह अपार धन दिला सकता है। ऐसा सपना नौकरी-व्‍यवसाय के अलावा अन्‍य तरीकों से भी पैसे मिलने का संकेत देता है।

* कहा जाता है भगवान हनुमान सपने में दिखे तो शत्रुओं पर जीत का संकेत है। अगर किसी मामले में विवाद चल रहा हो, मामला कोर्ट में हो तो यह आपकी जीत का संकेत देता है।

* कहा जाता है सपने में भगवान राम दिखे तो यह किसी बड़ी सफलता का इशारा है। सबसे खास बात यह है कि ये सफलता जल्‍द ही मिलती है।

* कहते हैं सपने में शिवलिंग का दिखना बहुत शुभ माना जाता है। यह सपना बताता है कि आपके सारे दुख-परेशानियां दूर होने का समय आ गया है।

* कहा जाता है सपने में भगवान कृष्ण का दिखना प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने और उसकी सफलता का संकेत देते हैं।

* कहते हैं अगर सपने में माँ दुर्गा दिखे तो परिवार का कोई सदस्‍य लंबे समय से बीमारी से ग्रसित है तो उसके अचानक ठीक होने का संकेत है।

* कहा जाता है अगर सपने में विद्या की देवी मां सरस्वती दिखे तो शिक्षा, परीक्षा और इंटरव्‍यू में सफलता का शुभ संकेत है। PLC.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here