उत्तर प्रदेश : कोरोना के 6,790 मरीज आए सामने

    0
    18
    आई एन वी सी न्यूज़
    लखनऊ ,

    अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,75,721 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 616 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,30,78,774 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 1,368 लोग तथा अब तक कुल 20,34,267 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 6,790 एक्टिव मामले है।

     श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 19 फरवरी, 2022 को एक दिन में 8,57,832 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,14,98,941 तथा दूसरी डोज 11,36,55,986 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,21,80,795 तथा दूसरी डोज 29,43,830 दी गयी है। कल तक 21,55,715 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 28,24,35,267 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here