दो अमेरिकी पीएचडी हिंदू मुस्लिम वैज्ञानिकों का अनोखा विवाह और डिजिटल मैरिज सेरेमनी मे ऑनलाइन आशीर्वाद : डॉ डीपी शर्मा

0
52
Scientist Dr. Nigar, Scientist Dr. Rohit Singh
Scientist Dr. Nigar, Scientist Dr. Rohit Singh

आई एन वी सी न्यूज़
मुंबई,

मुंबई के पूर्व महापौर स्व.आर.आर.सिंह के पौत्र एवम डॉ आर आर सिंह के द्वितीय सुपुत्र अमरीकी वैज्ञानिक डॉ रोहित सिंह आज ईरान मूल की अमेरिकी बधू वैज्ञानिक डॉ नेगार के साथ हिंदु रिती रिवाज के साथ आर आर एजुकेशनल ट्रस्ट हाल, म्हाडा,मुलुंड पूर्व, मुंबई पर वैवाहिक सूत्र में बंध गए।

सबसे खास बात यह थी कि इस दो धर्मो के वर वधू और 2 देशों के नागरिकों ने परिणय सूत्र में बंधने के साथ उनके प्रिय जनों और मित्रों ने “डिजिटल वेडिंग सेरेमनी” की कल्पना को साकार करते हुए ऑनलाइन माध्यम से भी आशीर्वचन दिए। इस समारोह में अंतर्राष्ट्रीय डिजिटल डिप्लोमेट, कंप्यूटर वैज्ञानिक एवं स्वच्छ भारत मिशन के राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर डॉ डीपी शर्मा ने भी वर वधु को डिजिटल मीडिया के माध्यम से आशीर्वचन प्रदान किया।

Scientist Dr. Rohit Singh, Scientist Dr. Nigar
Scientist Dr. Rohit Singh, Scientist Dr. Nigar

अति व्यस्तता एवं विदेशी मिशन पर होने के कारण वे भारत नहीं आ सके इसलिए उन्होंने इस नई परंपरा “डिजिटल मैरिज सैरेमनी” की जो कल्पना आज से 8 साल पहले अपने अंतरराष्ट्रीय कीनोट स्पीच में की थी उसको आज डिजिटल मीडिया के साथ आज साकार किया। यद्यपि मुम्बई में आयोजित इस विवाह समारोह में हजारों अतिथियों ने व्यक्तिगत रूप से शामिल होकर वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किए मगर डिजिटल आशीर्वाद का मौका पहली बार देखने को मिला।

रोहित सिंह केलकर कालेज,मुलुंड से 2009 में बी एस सी (बायोटेक) के बाद झुनझुनवाला कालेज,घाटकोपर से 2011 में एम एस सी कर पीएचडी के लिए अमेरिका चले गए थे।

मेधावी रोहित को अमेरिकन नार्थ टेक्सास युनिवर्सिटी ने स्कॉलरशिप देकर पीएचडी हेतु बुलाया और 2017 में रोहित ने कैंसर की दवा पर शोध कर पीएचडी (डाक्टरेट) डिग्री हासिल की। सन 2019 में अमेरिका की ही सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी ने उन्हें पोस्ट डाक्टरेट फेलोशिप हेतु निमंत्रित किया। यहीं पर उनके अंडर में पीएचडी कर रही ईरान मूल की अमेरिकन नागरिक डाॅ नेगार से मधुर परिचय 2020 मैं हुआ जिसकी परिणति आज परिणय सूत्र बंधन में बंद कर हुई।

डॉ नेगार ने ह्यूस्टन युनिवर्सिटी से बायो केमिस्ट्री एवम बायोफिजिक्स से मास्टर्स डिग्री लिया। और 2020 में पीएचडी हेतु नार्थ टेक्सास युनिवर्सिटी में प्रवेश लिया।

दो वर्ष तक एक दुसरे को परखने के पश्चात दोनो ने जीवन साथी बनने का निर्णय लिया।
वर्तमान में डॉ रोहित अमेरिका की सबसे बडी मेडिकल कंपनी एमजेन में वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं।
डॉ नेगार सेनफ्रांसिसको के एले थेराप्युटिक्स में क्लीनिकल रिसर्च असिस्टेंट के रूप में कार्य कर रही हैं।
नव दंपत्ति को आशिर्वाद प्रदान करने हेतु सामाजिक,राजनीतिक, वैद्यकीय, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

डॉ.रोहित सिंह मूलत: ग्राम बसारतपुर, अदलपुरा,तहसील चुनार, मीरजापुर, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here