तरुण विजय श्रीलंका सरकार द्वारा तमिल साहित्य सेवा सम्मान से अलंकृत

0
22

Tarun Vijay given Tamil Literary Award by Sri Lankan Minister,Tarun Vijay, Tamil Literary Award,आई एन वी सी न्यूज़
कोलम्बो ( श्रीलंका),

उत्तराखंड से भाजपा सांसद  तरुण विजय को श्रीलंका के प्रभावशाली केंद्रीय प्रान्त के कैबिनेट मंत्री श्री एम रामेश्वरन ने एक विराट तमिल भाषा साहित्य सम्मलेन में तमिल साहित्य सेवा सम्मान से अलंकृत किया. श्रीलंका सरकार द्वारा तमिल के लिए सम्मानित होने वाले श्री तरुण  विजय पहले उत्तर भारतीय एवं हिंदी भाषी सांसद हैं

कोलम्बो के पास कैंडी में हुए इस सम्मलेन में श्री लंका के प्रसिद्द तमिल साहित्यकार एवं अनेक मंत्री शामिल हुए.  इस से पूर्व कोलम्बो विश्विद्यालय हिन्दू छात्र संघ के छात्रों ने श्री तरुण विजय को अपने वार्षिक कला उत्सव में मुख्य अतिथि के नाते आमंत्रित कर सम्मानित किया।

श्री तरुण विजय ने कहा की वे इस सम्मान से अभिभूत हैं. तमिल भारतीय भाषा धरोहर की अन्यतम विरासत है और उसके महान संत कवि तिरुवल्लुवर की अमर कृति तिरुक्कुरल के  माध्यम से रष्ट्रीय एकता मजबूत होगी. उन्होंने श्रीलंका के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  बुद्ध और तिरुवल्लुवर भारत श्रीलंका को मैत्री बंधन में बांधते हैं।

पहले चित्र में श्री तरुण विजय को सम्मानित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री रामेश्वरन एवं दूसरे  चित्र में कोलम्बो विश्विद्याला के छात्र एवं प्राध्यापक श्री तरुण विजय को एक शोभा यात्रा में सम्मान हेतु ले जाते हुए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here