Sucess story – फार्म पौण्ड और स्प्रिंकलर से सिंचाई कर बढ़ाया फसल उत्पादन

0
35

आई एन वी सी न्यूज़
शाजापुर ,

शाजापुर जिले के किसान महेश पाटीदार ने पिछले कुछ वर्षों में उद्यानिकी विभाग से जुड़कर साढ़े 4 लाख रुपये से अधिक मुनाफा कमाया है। महेश जनपद पंचायत बड़ोदिया में ग्राम खेड़ावद के रहने वाले हैं और अन्य किसानों की तरह पिछले कई वर्षों से परम्परागत रूप से सोयाबीन, गेहूँ, चना आदि की फसल ही लिया करते थे। किसान महेश को परम्परागत फसलों से मुनाफा कम हो पाता था। उद्यानिकी विभाग के मैदानी अमले ने महेश को आलू, प्याज की फसल लेने की सलाह दी। जब महेश ने सलाह पर अमल किया, तो उसे साढ़े 4 लाख रुपये से अधिक मुनाफा हुआ।

एक दिन महेश को फार्म पौण्ड और स्प्रिंकलर सिस्टम के बारे में जानकारी मिली। साथियों ने उसे राज्य सरकार से मिलने वाले अनुदान के बारे में भी बताया। किसान महेश ने उद्यानिकी योजना में पंजीयन करवाने के बाद स्प्रिंकलर सेट लिया। फार्म पौण्ड (डबरी) का निर्माण अपने खेत में किया और 10 बीघा जमीन में आलू तथा 5 बीघा जमीन में प्याज लगाकर फार्म पौण्ड से स्प्रिंकलर द्वारा सिंचाई की। परिणाम अप्रत्याशित रहे, उसे अन्य किसानों की तुलना में डेढ़ गुना अधिक आलू-प्याज का उत्पादन मिला। अब महेश पाटीदार अपने गाँव के साथ-साथ आसपास के अन्य गाँव में भी प्रगतिशील किसान के रूप में जाने जाते हैं। इन्होंने अन्य किसानों को भी खेती में सिंचाई के लिये स्प्रिंकलर और फार्म पौण्‍ड का उपयोग करने की सलाह दी है।



 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here