Success Story : मुड़मार के किसान अब कर रहे हैं उत्साह से खेती-किसानी

0
32
– कर्ज माफी एवं धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी से हुए खुश –

आई एन वी सी न्यूज़ 
महासमुंद,

 सरकार के द्वारा कृषि ऋण माफी एवं धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी कर किसानों के धान को की गई खरीदी से किसानों के जीवन में एक नवा उत्साह और परिवार की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने का अवसर मिला है। धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी एवं कृषि ऋण माफी योजना से जिले के मेहनतकश कृषकों के आत्मविश्वास जगाने में सफल एवं उनके श्रम का भरपूर सम्मान करने की कोशिश की गई है। राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णय इनमें समर्थन मूल्य पर 25 सौ रूपए क्विंटल में धान खरीदी एवं कृषि ऋण माफ करने के लिए केबिनेट की पहले बैठक में लिए निर्णय से प्रदेश के लाखों किसानों के साथ-साथ जिले के हजारों किसान इससे लाभान्वित हुए हैं।

महासमुंद विकासखंड के ग्राम मुड़मार के 62 वर्षीय किसान श्री पुरूषोत्तम यादव ने बताया कि वे विगत 10-12 वर्षो से सहकारी समिति झालखम्हरिया से कृषि कार्य के लिए खाद, बीज एवं ऋण लिए थे। जिसकी राशि लगभग 20 हजार रूपए की थी। उन्हें हमेशा यह चिंता बनी रहती थी कि उनको इस ऋण राशि से आसानी से मुक्ति मिले, इसके लिए वे प्रत्येक वर्ष में कृषि कार्य में काफी मेहनत करते थे, परन्तु उन्हें हमेशा निराशा ही हाथ लगती थी, क्योकि पूर्व में उन्हें अपने मेहनत का सही मूल्य नहीं मिल पाता था। इस वर्ष राज्य सरकार ने कृषि ऋण माफी एवं धान का समर्थन मूल्य पर बढ़ोत्तरी करने से उन्हें राहत मिली है। इस वर्ष वे दुगुने उत्साह एवं मेहनत के साथ खेती कर रहे है ताकि उपज की सही दाम मिल सके और उनके परिवार का आर्थिक स्थिति में और अधिक सुधार हो सके। वे कहते हैं कि अब सभी किसानों को इस योजना का भरपूर फायदा मिला है। अब किसान अपने-अपने जरूरत की सभी सामग्रियां भी आसानी से खरीद रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here