मुसीबत के आने का इशारा करते हैं मकड़ी के जाले

0
28

घरों में मकड़ी के जाले आम दिखाई देते है। ये देखने में बेहद गंदे लगने के साथ घर में वास्तुदोष पैदा करने का काम करता है। इससे कारोबार में रूकावटें आने के साथ घर के सदस्यों में आलस पैदा करते है। ऐसे में समय रहते इन्हें हटा या साफ कर देना बेहद जरूरी होता है। तो चलिए जानते हैं घर पर मकड़ी के जाले होने के पीछे कौन-कौन सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

1. घर की छत या दीवारों पर मकड़ी के जाले लगे होने से वातावरण में नाकारात्मकता बढ़ती है। इसतरह घर में वास्तुदोष पैदा होने पर घर के सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 
2. कई बार बहुत मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाती है। इसके पीछे का कारण मकड़ी के जाले होता है। घर पर लगे ये जाले घर वालों की तरक्की में रूकावटें डालने का काम करते हैं। खासतौर पर बाथरूम में जाले होने से नौकरी, कारोबार से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

3. जिन घरों के स्टोर रूम में जाले लगे होते हैं। उन घरों के सदस्यों को धन को जमा करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

 
4. घर पर मकड़ी का जाला होने से व्यक्ति के अंदर आलस पैदा होता है। ऐसे में वह कोई आसान काम करने में भी देरी लगाता है।

5. इससे परिवार के सदस्यों में मनमुटाव होने के साथ घर में तनाव भरा माहौल रहता है। व्यक्ति के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने के साथ वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता है। PLC.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here