102 दिन बाद कोरोना के इतने कम केस

0
21

 नई दिल्ली। देश में जहाम कोरोना संक्रमण के मामलों में रोज कमी हो रही है वहीं मौतों का आंकड़ा भी घट रह रहा है। देश में मंगलवार सुबह 8 बजे तक कुल 37,566 नए मामले दर्ज किए गए और 907 लोगों की मौत हो गई। इसी दौरान 56,994 लोग डिस्चार्ज हुए। बीते 24 घंटे में 20, 335 एक्टिव केस में कमी दर्ज की गई। देश में 102 दिनों बाद कोरोना के नए मामले 40 हजार के कम आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कुल एक्टिव केस 55,2659, डिस्चार्ज 2,93,66, 601 और मौतों की संख्या 39,7637है। वहीं देश में अब तक 32.85 करोड़ कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को टीके की 52,76,457 खुराक दी गई। सोमवार को 18-44 आयु वर्ग के 28,63,823 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई और 91,640 को दूसरी खुराक दी गई। 18-44 आयु वर्ग के कुल मिलाकर, 8,75,67,172 लोगों को पहली खुराक दी गई है और 19,94,410 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।
  मंत्रालय ने कहा कि आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल ने 18-44 आयु वर्ग के 10-10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी है। उधर, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद  के अनुसार सोमवार तक 40,81,39,287 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है। इसमें से 17,68,008 लोगों की टेस्टिंग 28 जून को की गई। उधर कोरोना वायरस की तीसरी लहर में बच्चों पर ज्यादा असर होने की संभावनाओं के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अस्पतालों में बच्चों के इलाज के लिये बिस्तरे और अन्य सुविधायें बढ़ाने के वास्ते बजट से 23,220 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कोष उपलब्ध कराने की घोषणा की। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को यह राशि दे दी गयी है। वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्यों के साथ मिल कर इसका उपयोग करेगा। सीतारमण ने निजी अस्पतालों को चिकित्सा और स्वास्थ्य ढांचा स्थापित करने के वासते 50,000 करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना की भी घोषणा की है। यह सुविधा आठ महानगरों को छोड़कर अन्य शहरों में स्थापित किये जाने वाले स्वास्थ्य ढांचे के लिये उपलब्ध होगी। वित्त मंत्री ने कहा, हम अब प्राथमिक रूप से बाल चिकित्सा पर केन्द्रित सुविधाओं के लिये 23,220 करोड़ रुपये की राशि और उपलब्ध करा रहे हैं। यह धन इसी वित्त वर्ष में खर्च किया जाएगा। इस सुविधा से लाभ बच्चे के अलावा दूसरे मरीजों को भी आराम होगा। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 405 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,93,694 हो गई है। राज्य में 136 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में कोरोना  संक्रमित छह मरीजों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9,93,694 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,74,049 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 6208 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,437 लोगों की मौत हुई है। रायपुर जिले में अब तक सबसे अधिक 1,57,145 लोगों में कोरोना  संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में संक्रमित 3130 लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु में संक्रमण के 4,804 नए मामले आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 24,70,678 हो गए। इस बीच आंध्र प्रदेश में 2,224 नए मामले सामने आए और 31 लोगों की मौत हुई। राज्य में 98 लोगों की संक्रमण से मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 32,388 हो गई। तमिलनाडु में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 40,954 है। 6,553 कोविड-19 रोगियों को आज छुट्टी दे दी गई। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 2,224 नए मामले सामने आए और 31 लोगों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण के कुल 18,82,096 मामले हो चुके हैं। संक्रमण दर तीन प्रतिशत रही, जो तीन महीने से अधिक समय में सबसे कम है। इसके अलावा, राज्य में 24 घंटे में 4,714 मरीज ठीक हुए और 31 मरीजों की मौत हो गई। अब तक कुल 2।18 करोड़ जांच हो चुकी है। राज्य में अब तक कुल 18,27,214 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और ठीक होने की दर 96.95 प्रतिशत हो गई। राज्य में अब तक 12,630 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिससे प्रदेश में मृत्यु दर 0।67 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में कोरोना के 6,727 नए मामले आए और 101 मौतें हुईं, जिसमें संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 60,43,548 हो गए और मृतक संख्या बढ़कर 1,21,573 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिन में कुल 10,812 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे महाराष्ट्र में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 58,00,925 हो गई, जिससे राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,17,874 रह गई है। विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में मरीजों के ठीक होने की दर अब 95.99 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है। वर्तमान में, 6,15,839 लोग गृह आइसोलेशन में हैं और 4,245 अन्य लोग संस्थागत आइसोलेशन में हैं। पूर्वी महाराष्ट्र के वर्धा जिले में कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया। मुंबई में 611 नए मामले आए और 18 मौतें हुईं, जिससे संक्रमण की कुल संख्या 7,20,960 और मृतक संख्या 15,414 हो गई। पंजाब में कोरोना के 271 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 5,95,136 हो गई, जबकि 18 और मरीजों की इस संक्रमण से मौत के बाद जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 16,011 हो गई है। राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीज घटकर 3,639 रह गये हैं। बुलेटिन के अनुसार, अब तक 1,07,95,548 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इस बीच, चंडीगढ़ में संक्रमण के 8 और मरीजों की पुष्टि हुई है जिससे यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 61,632 हो गयी। केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, यहां मृतक संख्या 807 बनी हुई है और बीते 24 घंटों में किसी संक्रमित मरीज की जान जाने की खबर नहीं है।। चंडीगढ़ में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 181 रह गयी है। साथ ही, 30 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी देने के बाद संक्रमण से मुक्त हो चुके मरीजों की संख्या 60,644 पहुंच गई है। PLC.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here