गांधियन थॉट्स ऑन  मैनेजमेंट प्रिंसिपल्स विषय पर हुआ सेमिनार 

0
23

आई एन वी सी न्यूज़

जयपुर ,
अम्बाबाड़ी स्थित महर्षि अरविन्द इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड मैनेजमेंट में शुक्रवार दिनांक 27/09/2019 को गाँधी जयंती के उपलक्ष्य में सेमिनार का आयोजन हुआ |सेमिनार का विषय   “गांधियन थॉट्स ऑन मैनेजमेंट प्रिंसिपल्स “रहा |मुख्य वक्ता प्रोफेसर नवीन माथुर ने गांधीजी के जीवन से जुडी कही बातें बच्चो से साझा कि और छात्र छात्राओं  से निवेदन किया कि वे गांधीजी के प्रिंसिपल्स को अपने जीवन में उतारे साथ ही साथ उन्होंने गाँधी के द्वारा प्रस्तावित “लिटमस टेस्ट ऑफ़ सेल्फ डिसिप्लिन”के बारे में भी जानकारी दी | डिसीजन मेकिंग को  जीवन का मुख्य आधार बताते हुए प्रोफेसर नवीन माथुर ने कहा कि आपके डिसीजन का इफ़ेक्ट फ्यूचर में क्या रहेगा  वो ध्यान  में रखकर आपको डिसीजन लेना चाहिए |

संस्था के डायरेक्टर डॉ. भारत पराशर ने कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं कि जिनसे गांधी जी कभी मिले नहीं, वे भी उनके जीवन से कितना प्रभावित रहे|मार्टिन लूथर किंग जूनियर (Martin Luther King Jr) हों या नेल्सन मंडेला (Nelson Mandela), उनके विचारों का आधार महात्मा गांधी थे, गांधी जी की सोच थी.”|

प्रोफेसर डॉ.रुबीना साजिद ने गाँधी को नमन करते हुए कहा कि आज लोकतंत्र की परिभाषा का एक सीमित अर्थ रह गया है कि जनता अपनी पसंद की सरकार चुने और सरकार जनता की अपेक्षा के अनुसार काम करे, लेकिन महात्मा गांधी जी ने लोकतंत्र की असली शक्ति पर बल दिया। उन्होंने वह दिशा दिखाई जिसमें लोग शासन पर निर्भर न हों और स्वावलंबी बनें|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here