आत्म-संदेह एक ऐसी चीज है, जिसे हर अभिनेता हर रोज गुजरता है

0
28

अभिनेता मनोज बाजपेयी अभी भी खुद पर संदेह करते हैं। मनोज ने कहा कि “खुद पर संदेह हमेशा रहता है। अभिनय एक बहुत ही मुश्किल कला है। यह एक ऐसा शिल्प है जो आपको कभी भी सहज होने या अपने बारे में आश्वस्त महसूस नहीं करने देता।

यह कुछ ऐसा है, जिसे आप हर रोज सीख रहे हैं।” उन्होंने कहा कि “आप इसमें कुछ गलत नहीं कर सकते। यह सीखने की एक सतत प्रक्रिया है। आत्म-संदेह एक ऐसी चीज है, जिससे हर अभिनेता हर रोज गुजरता है। मैं भी बाकियों से अलग नहीं हूं।” बता दें कि मनोज वर्तमान में अपने रैप नंबर ‘बंबई में का बा’ के लिए प्रशंसा पा रहे हैं। इस रैप में देश में प्रवासी श्रमिकों की दुविधा को उजागर किया गया है और 9 सितंबर को रिलीज होने के बाद से इसे बहुत सराहा जा रहा है।PLC.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here