हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष संजय राठी ने चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों से मिलकर मीडियाकर्मियों की लम्बित मांगों को स्वर्ण जयन्ती वर्ष में शामिल करने का आह्वान किया। इस सन्दर्भ में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने मीडियाकर्मियों के कल्याण एवं उत्थान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयन्ती समारोह वर्ष के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मीडियाकर्मियों के नयी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री मीडिया कर्मियों के कल्याण के प्रति पूरी तरह संवेदनशीलता के साथ सहयोग का भाव रखते हैं।हयूज के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि प्रदेश सरकार को हरियाणा में जर्नलिस्ट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू कर सराहनीय पहल करनी चाहिये ताकि पत्रकार भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष पत्रकारिता कर सकें। इसके अलावा मीडियाकर्मियों के लिए 20-20 लाख रूपये का सामूहिक दुर्घटना बीमा निशुल्क करवाया जाये। इसके साथ ही मीडियाकर्मियों के परिवार को सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर निशुल्क चिकित्सा बीमा सेवा उपलब्ध करवाई जाये।
मीडिया मान्यता प्रदाय समिति के सदस्य संजय राठी ने मूर्घन्य पत्रकार स्व. बाबू बाल मुकुन्द गुप्त के नाम पर विश्वविद्यालयों में पीठ स्थापित की जाये। जिसमें प्रदेश में मीडिया के सम्बन्ध में शोध भी करवाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने मीडियाकर्मियों के लिये बने पत्रकार कल्याण कोष की राशि को 50 लाख से 5 करोड़ करने की मांग की है।वरिष्ठ पत्रकार संजय राठी ने मीडियाकर्मियों के लिये पैन्शन की पात्रता शर्तों में संशोधन कर इसे और अधिक व्यवहारिक बनाने तथा पैन्शन राशि में सम्मानजनक वृद्धि करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिये टोल टैक्स की छूट दी जानी चाहिये। इसके साथ ही मान्यता प्रदाय समिति के पुर्नगठन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्ष बीत जाने पर भी मान्यता प्रदाय समिति की कोई बैठक आहुत नहीं की गयी। अत: शीघ्र ही मान्यता प्रदाय समिति की बैठक बुलाई जाये।
उक्त मांगों के सन्दर्भ में हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने स्वर्ण जयन्ती कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के महानिदेशक समीरपाल सरो से भी चर्चा की। इन्होंने भी मीडियाकर्मियों के कल्याण के लिये सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
संजय राठी ने गत दिनों हिसार के वरिष्ठ पत्रकार किशन कौशिक के असामायिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार किशन कौशिक संघर्षशील एवं जुझारू पत्रकार थे। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से लम्बे समय तक पीडि़त, उपेक्षित एवं वंचित समाज के कल्याण व न्याय के लिये संघर्ष किया। संजय राठी ने प्रदेश सरकार से स्व. किशन कौशिक के परिजनों को सम्मानजनक अनुग्रह राशि प्रदान करने की मांग की है।
- Business
- Editorial Articles
- Latest news
- literature world
- PSUs
- Q& A / Interviews
- Religion & Society
- Research & Analysis
- Other
- Agriculture
- Delhi
- Education
- English
- Enviroment
- Food World
- G 20 – A decade in multilateralism
- India
- Indian State News
- International
- Investigation News
- हाशियाकृत जगत
- Politics
- Public Platform
- Rural India
- science
- Tri City News
- USA
- Video
- World Economic History
- XYZ
- اردو
- इतिहास
- गंगा संकल्प संवाद श्रृंखला
- प्रोपर्टी
- रहस्य रोमांच
- विरासत
- शासन-प्रशासन
- संक्षिप्त समाचार
- Art & Culture