नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स के चुनावी दंगल की तैयारी जोरों पर

0
20

rasbihari,nujआई एन वी सी न्यूज़
नई दिल्ली ,
NUJ के चुनावी दंगल तैयारी जोरो पर है , इससे पहले  नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स कई अहम् पदों पर चयन निर्विरोध हो गया बाकी बचे पदों के लियें अब चुनाव होगा ,  आगामी 12 से 14 सितम्बर को  राजस्थान के कोटा में आयोजित एनयूजे के राष्ट्रीय अधिवेशन होगा जिसमे नवनिर्वाचित कार्यकारिणी कार्यभार ग्रहण करेगी साथ ही बाकी पदों के चुनाव के बाद ,चुने गए सभी सदस्यों को कार्यभार ग्रहण करा दिया जाएगा

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का 17वां राष्ट्रीय अधिवेशन कोटा (राजस्थान) में 12 से 14 सितम्बर तक आयोजित किया जायेगा। अधिवेशन के ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन के लिये जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में जुटे हुए हैं।

गौरतलब हैं की  कोटा  राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले  ही नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स के कई पदों चयन निर्विरोध हो चुका है जिसमे प्रमुख हैं  दिल्ली के रास बिहारी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है जबकि  उ.प्र.जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के प्रदेश अध्यक्ष रतन कुमार दीक्षित नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (इण्डिया) के र्न्वििरोध राष्ट्रीय महासचिव बने हैं, साथ ही राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार और प्रमोद गोस्वामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए हैं।

एनयूजे की नई कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में उपजा के आठ सदस्यों को स्थान मिला है। नई दिल्ली में एनयूजे के निर्वाचन अधिकारी प्रज्ञानन्द चौधरी और प्रमोद सैनी द्वारा नाम वापसी के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी आगामी 12 से 14 सितम्बर  तक राजस्थान के कोटा में आयोजित एनयूजे के राष्ट्रीय अधिवेशन में कार्यभार ग्रहण करेगी।

निर्विरोध चुने गए  नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स पधाधिकारी व् सदस्य ratandixitnuj invcnews

अध्यक्ष- रास बिहारी (दिल्ली)  इलाहाबाद के वरिष्ठ पत्रकार और उ.प्र.जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के प्रदेश अध्यक्ष रतन कुमार दीक्षित नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (इण्डिया) के र्न्वििरोध राष्ट्रीय महासचिव बने हैं , उपाध्यक्ष-ब्रह्मदत्त शर्मा (उत्तराखण्ड), शंकर प्रसाद मिश्रा (ओडिसा), सुरेश शर्मा (मध्य प्रदेश), महासचिव- रतन कुमार दीक्षित (उत्तर प्रदेश), सचिव- संदीप मलिक (हरियाणा), मनोज वर्मा (दिल्ली), भूपेन गोस्वामी (असम), धीरज गुप्ता (राजस्थान), कोषाध्यक्ष-दधिबल यादव (दिल्ली) एवं कार्यकारिणी सदस्य-नारायण चन्द्र बारिक, प्रमोद कुमार सामन्त्र,हलधर धीर (ओडिसा), बी.प्रभाकर, आलम मेंहदी (आन्ध्र प्रदेश), सीमा किरन, प्रमोद मजूमदार, श्रीराम चन्द्रहास जोशी, मनोहर सिंह,मनोज कुमार मिश्रा,प्रतिभा शुक्ला (दिल्ली),रिछपाल पारिख,ललित शर्मा,भवानी शंकर जोशी, अतुल अरोरा (राजस्थान), शिवा कुमार (छत्तीसगढ़), बालमुकन्द भारती, रामभुवन सिंह कुशवाहा(मध्य प्रदेश), अनिल कुमार अग्रवाल, विवेक कुमार जैन,दीपक अग्निहोत्री,पवन सक्सेना,अजय कुमार, कमल कान्त उपमन्यु, प्रमोद गोस्वामी,मोहम्मद इरफान (उत्तर प्रदेश), भूपेन्द्र चौधरी (हरियाणा), असीम कुमार मित्रा, दीपक राय, कल्याण कुमार पण्डित (पश्चिम बंगाल) निर्वाचित हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here