H.U.J. के 29 वें अधिवेशन में ख़त्म हो जाएंगी पत्रकार संगठनों की दूरियाँ : संजय राठी

0
26

SANJAYRATHEE,sanjayrathi,invcnewsवरुण कुमार राय
आई एन वी सी न्यूज़
फरीदाबाद ,
हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के 29 वें अधिवेशन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिये हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय राठी  किसी भी तरहा की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं , इसीलियें संजय राठी ने खुद फरीदाबाद में ही प्रवास करते हुए ,हर काम -काज पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं ! अगर सूत्रों को माने तो ये अधिवेशन अपने आप पहला ऐसा अधिवेशन होगा जिसमे सभी पत्रकार संगठनों की दूरियां ख़त्म होती नज़र आयेंगी ,इस अधिवेशन में शामिल होने के लियें पात्रता मात्र किसी का पत्रकार होना ही मात्र हैं ! इससे पहले हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय राठी ने आई एन वी सी न्यूज़ को बताया की आज देश के सभी पत्रकार संगठनों  को आपस के सभी मतभेद  भूल कर ,पत्रकार और पत्रकारिता हित के साथ – साथ राष्ट हित में एक जुट हो जाना चाहिए इससे लोकतंत्र का चौथा सतम्भ पत्रकारिता और बल मिलेगा !

एक जुलाई को फरीदाबाद में मानव रचना विश्वविद्यालय सभागार में होने वाले अधिवेशन में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। जबकि केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी वीरेन्द्र सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय राठी ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये कई समितियां गठित की गयी हैं। जिनमें यूनियन के महासचिव महावीर गोयल को आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि यूनियन के संगठन सचिव भूपेन्द्र चौधरी की टीम व्यवस्था का दायित्व सम्भाले हुए है। भगत सिंह तेवतिया के नेतृत्व में आवास एवं भोजन कमेटी गठित की गयी है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र दुआ को प्रचार-प्रसार का जिम्मा सौंपा गया है। इनके अलावा प्रदेश सचिव मोहन सिंह को वित्त समिति का दायित्व दिया गया है। वरिष्ठ पत्रकार अनूप चौधरी के नेतृत्व में स्वागत समिति गठित की गयी है। इसके अलावा प्रदेश प्रवक्ता रवि मलिक, बलदेव मल्होत्रा एवं भूपेन्द्र सिंह प्रचार-प्रसार की कमान सम्भाले हुए हैं। इनके साथ ही डॉ. प्रदीप को परिवहन समिति का दायित्व सौंपा गया है।

यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं केन्द्रीय मंत्री चौ. बीरेन्द्र सिंह का भव्य स्वागत करने के लिये भी कई विशेष तैयारियां की गयी हैं। अधिवेशन में हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललित शर्मा, मध्य प्रदेश से यूनियन के राष्ट्रीय सचिव सुरेश शर्मा, दिल्ली से पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रास बिहारी, दिल्ली के अध्यक्ष अनिल पांडेय तथा महासचिव आनन्द राणा, उपजा के अध्यक्ष रत्न दीक्षित व महासचिव रमेश चन्द्र जैन तथा पंजाब यूनियन के महासचिव आर.जी. रायकोटी अपने साथियों सहित भाग लेंगे। इनके अलावा नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष उप्पला लक्ष्मण, महासचिव प्रसन्ना मोहन्ती, प्रैस कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष प्रज्ञानन्द चौधरी को भी आमंत्रित किया गया है। यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नन्द किशोर त्रिखा, श्री पी.के. राय तथा श्री राजेन्द्र प्रभु को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जायेगा। इनके अलावा प्रदेश भर के 51 पत्रकारों को भी इस अवसर पर उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिये सम्मानित किया जायेगा।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय राठी ने पत्रकारों के हित की लड़ाई के लिए सभी को एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मीडियाकर्मियों की एकजुटता ही उन्हें उनके अधिकार दिलवा सकती है। संजय राठी ने कार्यक्रम की सफलता के लिये सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here