वास्तु शास्त्र : कामधेनु गाय की प्रतिमा किस दिशा में लगाए

0
37

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सजावट के रूप में इस्तेमाल होने वाली चीजों का संबंध व्यक्ति के जीवन से जुड़ा होता है। घर या फिर कार्यक्षेत्र में लगाई जाने वाली ये तस्वीरें यदि वास्तु के हिसाब से शुभ हों तो आपके जीवन में सकारात्मकता लाती हैं। ऐसी ही एक चीज है कामधेनु गाय की मूर्ति। वास्तु के अनुसार, घर में कामधेनु गाय की मूर्ति लगाना शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि घर में सही दिशा में कामधेनु गाय की मूर्ति रखने से घर में सुख, समृद्धि और वैभव आता है। साथ ही परिवार के सदस्य हमेशा खुशहाल जीवन जीते हैं। जाने कामधेनु गाय की विशेषता के बारे में…

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप कामधेनु गाय की मूर्ति घर पर लगाना चाहते हैं, तो ईशान कोण यानी पूर्वोत्तर दिशा में लगाएं। हिंदू धर्म में मान्यता है कि इस दिशा में देवी देवताओं का वास होता है। साथ ही इसे सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। ऐसे में इस दिशा में कामधेनु गाय की मूर्ति लगाना आपके लिए शुभ होगा।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कामधेनु गाय की मूर्ति को आप पूजा घर में स्थापित कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर भी इस मूर्ति को स्थापित कर सकते हैं। घर में कामधेनु गाय की प्रतिमा किसी भी धातु में लगाई जा सकती है। यदि आप धातु की मूर्ति नहीं रख पा रहे हैं तो सामान्य कामधेनु की तस्वीर भी लगा सकते हैं।

मान्यता है कि कामधेनु गाय की कृपा जिस पर बनी रहती है, उस घर के सदस्य कभी भी आर्थिक संकट से नहीं जूझते हैं। वास्तु के अनुसार, कामधेनु गाय में मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और देवी सरस्वती के गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में कामधेनु गाय की तस्वीर लगाने से भी कई लाभ मिलते हैं। PLC

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here