सुबह और रात के वक्‍त ज्‍यादा ठंड है तो वहीं दिन में धूप खिल रही है। वहीं मौसम में सोमवार को फिर से बदलाव देखने को मिला। आसमान में सुबह तड़के से ही बादल छाये रहे। आने वाले 48 घंटे में भी मौसम परिवर्तनशील व खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से हवाएं चलने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को सुबह के समय ठंड के साथ हल्की धुंध भी छाई रही। इससे दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6:8 डिग्री रहा।

ठंड व धुंध से फसलों को मिल रहा है फायदा

ठंड का असर शाम ढलते ही शुरू होने लगता है। इसके बाद धीरे धीरे तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाती है। इससे अब ठंड का असर सुबह साढ़े दस बजे तक रहने लगा है। इसके बाद सूर्य की थोड़ी तपिश बढ़ने से ठंड का असर कम होता है। ठंड के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आते हैं। हालांकि ठंड से गेहूं, चना, सरसों की फसलों को फायदा मिल रहा है। मौसम फसलों के लिए अनुकूल होने पर तेजी से बढ़वार हो रही है। इससे किसान खुश नजर आ रहे हैं। PLC

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here