खट्टर सरकार गिरना चाहते है अभिमन्यु

0
21

आई एन वी सी न्यूज़
रोहतक,

आज आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने रोहतक में प्रेस वार्ता का आयोजन किया व पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि कैप्टेन अभिमन्यु धोखे से चुनाव जीते है और धोखे से वित्त मंत्री बने है |

जयहिंद ने वित्त मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वो ऐसे मंत्री है जो अपनी ही सरकार गिरना चाहते है | उन्होंने आला कामान को पैसे भी दीये और सीएम भी नही बन पाए | अब वे मनोहर लाल की सरकार गिराना चाहते है और खुद मुख्यमंत्री बनने के कयास लगा रहे है |

जयहिंद ने वित्त मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब कैप्टेन अभिमन्यु हार रहे थे तो बिजली गुल करके उन्हें धोखे से जिताया गया और प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया गया | भाजपा भ्रष्ट मंत्रियों व नेताओ से बनीं पार्टी है जो जनता का पैसा लुटने व लुटवाने में लगे हुए है |

जयहिंद जी ने 25 मार्च हिसार में होने वाली अरविन्द केजरीवाल जी की हरियाणा बचाओ रैली का न्योता रोहतक वासियों को दिया व बताया कि पिछले तीन वर्ष के दौरान हरियाणा की वर्तमान भाजपा सरकार ने प्रदेश के सभी वर्गों पर अत्याचार किए हैं। आज हरियाणा में युवा वर्ग बेरोजगारी का शिकार हो रहा है तो महिला उत्पीडऩ की घटनाओं में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। हरियाणा में महिलाएं तथा बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं व युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर धोखा हुआ है | किसानों के साथ न्यूनतम मूल्य के नाम पर धोखा किया जा रहा है | जनता अपने आप को भाजपा द्वारा ठगा महसूस कर रही है |

जयहिंद ने बताया कि केजरीवाल जी की हिसार रैली के बाद हरियाणा के राजनीतिक समीकरण बदलेंगे व आप की स्थिति मजबूत होगी | यह रैली अपने आप में एक एतिहासिक रैली  होगी व हर गाव –गली , शहर , मोहल्ले से लोग पहुंचेगे | रैली प्रचार में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जनता द्वारा भरपूर समर्थन मिल रहा है व जनता भी केजरीवाल की रैली को लेकर काफी उत्साहित है |

जयहिंद ने कहा कि हमारे पास पेट्रोल के लिए पैसे नही है इसलिए पीले चावल देकर हरियाणा की जनता को 25 मार्च हिसार “हरियाणा बचाओ” रैली का न्योता दे रहे है |



 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here