महिला हॉकी में हुई 600 महिला खिलाड़ीयो की हिस्सेदारी

0
31
women hockey indiaआई एन वी सी,
भोपाल,
चौथी सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी स्पर्धा के ए डिवीजन के मुकाबलों का आज मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा ने स्थानीय ऐशबाग स्टेडियम में शुभारंभ किया। स्पर्धा के बी डिवीजन मुकाबले 13 से 19 मार्च तक और ए डिवीजन मुकाबले 18 से 23 मार्च तक हो रहे हैं । स्पर्धा में कुल 30 दल की 600 महिला हॉकी खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। आज बी डिवीजन के दो सेमीफाइनल मैच हुए जिनमें हिमाचल प्रदेश ने दिल्ली को और असम ने तमिलनाडु को पराजित किया। बुधवार, 19 मार्च को हिमाचल प्रदेश और असम के मध्य फाइनल मेच होगा।
 
मुख्य सचिव श्री डिसा ने सभी दलों के कप्तान से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। मुख्य सचिव ने ए डिवीजन के मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच हुए प्रथम मेच का प्रदर्शन भी देखा।
 
मुख्य सचिव श्री डिसा ने कहा कि मध्यप्रदेश में हॉकी सहित अन्य खेलों को प्रोत्साहित किया गया है। महिला खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। वर्ष 2007 में पुरुष हॉकी अकादमी खुली, जबकि इसके एक वर्ष पहले 2006 में ग्वालियर में महिला हॉकी अकादमी प्रारंभ कर दी गई थी। प्रदेश में नौ खेल अकादमी सोलह तरह के खेल में खिलाड़ियों को दक्ष बना रही हैं। श्री डिसा ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी दल में मध्यप्रदेश की छ: खिलाड़ी का शामिल होना मायने रखता है। उन्होंने खेल विभाग को आयोजन के लिए बधाई दी। प्रारंभ में खेल संचालक श्री वी.के. सिंह ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि प्रदेश में पाँच स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ की सुविधा है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर के साथ ही बैतूल और सिवनी में खिलाड़ियों को यह सुविधा मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here