गुजरात में 21 नेता हो चुके कोरोना पॉजिटिव

0
28

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल गांधीनगर के सेक्टर 19 में रहते हैं। आपको बताते चलें कि गुजरात में अब तक 21 नेता कोरोना पॉजीटिव हो चुके हैं। इनमें 14 विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, राज्य मंत्री, संसद सदस्य, सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल शामिल हैं।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के कोरोना पॉजीटिव होने की खबर मिल रही है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्ट नहीं हुई है। केशुभाई के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से उनकी तबियत खराब है। फिलहाल उनका सीटी स्कैन करवाया गया और आरटी पीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल दिया गया है। इसके रिजल्ट का इंतजार है। केशुभाई पटेल की उम्र 92 साल है। हाल ही में उनकी बायपास सर्जरी हुई थी। साथ ही उन्हें प्रोस्टेट कैंसर भी है। फिलहाल उन्हें होम क्वारैंटाइन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here