
आई एन वी सी ,
धुले,
महाराष्ट्र,
भाजपा का मोदी ब्रांड अब विधान सभा चुनावों में भी सर चढ़ कर बोलने लगा हैं , महाराष्ट्र के धुले जिला के सिंधखेड़ा में चुनावी रैली में जनता का भारी हुजूम मौजूद था , चुनावी रैली के दौरान भाजपा स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चिरपरिचत अंदाज़ में सभी विरोधियो को आड़े हाथो लेते हुयें कहा की 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र में 15 साल की बुराई खत्म करने का उत्सव है। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों के लिए संसाधनों और धन की कमी नहीं रहेगी। आदिवासी इलाकों को आगे बढ़ाए बिना देश का विकास संभव नहीं है। लोकसभा चुनाव में किए हमारे वादे केवल जीतने के लिए नहीं थे, बल्कि हम उनको पूरा करके दिखाएंगे और हर वादा निभायेंगे !
नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि हमें पांच साल तक सरकार चलाने दीजिए। उसके बाद हम अपने प्रधानमंत्री काल के एक-एक पल का हिसाब देंगे। आज कांग्रेस हमसे 60 दिन के कामकाज का लेखाजोखा मांग रही हैं , नरेंद्र मोदी ने आगे कहा की कहा कि हम छत्रपति शिवाजी की भूमि के टुकड़े नहीं होने देंगे। मुंबई के बिना महाराष्ट्र अधूरा है। मुंबई, महाराष्ट्र के बिना हिंदुस्तान भी अधूरा है। महाराष्ट्र में देश को दौड़ाने की ताकत है। पिछले 15 साल से आलू-प्याज के भाव को ऊपर नीचे करने वाले अब इस तरह के मामले को प्रकाश में ला रहे हैं। जब तक हम दिल्ली में हैं, तब तक कोई भी मुंबई को महाराष्ट्र से अलग नहीं कर सकता है।
कांग्रेस के हासिये पड़े नेता राहुल गांधी को भी नहीं छोड़ा और राहुल गांधी को आड़े हाथो लेते हुयें कहा की मैंने गरीबी में बचपन गुजारा है, इसलिए मुझे गरीबों का दर्द समझने के लिए किसी की झोंपड़ी में नहीं जाना पड़ता और किसी के हाथ से रोटी छीनकर नहीं खानी पड़ती। नरेद्र मोदी ने की इस पूरी चुनावी रैली में जनता का हुजूम पहले जैसा था मोदी को सुनने वालो की भी अब भी बरकार हैं !