होली से मिलता है भाईचारा तथा सद्भाव का सन्देश

0
27
आई एन वी सी न्यूज़
रांची,
माननीया राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में आज राज भवन के बिरसा मंडप में राँची महिला महाविद्यालय, राँची विश्वविद्यालय एवं विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सहयोग से होली मिलन समारोह-सह-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर झारखण्ड मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री एस. के. शतपथी, राज्यपाल के प्रधान सचिव श्री सतेन्द्र सिंह, राँची, विनोबा भावे, सिदो कान्हु मुर्मू एवं डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति तथा राँची विश्वविद्यालय की प्रतिकुलपति एवं राँची महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डा. मंजू सिन्हा समेत विभिन्न प्रतिभागीगण एवं छात्राएं मौजूद थे।

कार्यक्रम के आरम्भ में राँची महिला महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा अपनी प्रस्तुति के माध्यम से पुलवामा हमला के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके अतिरिक्त संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा होली पर गीत प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा मणिपुरी नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर नृत्य नाट्य का मनमोहक मंचन किया गया। अंशुमन आदित्य दास ने अपनी प्रस्तुति से सबको सम्मोहित किया। इसके अतिरिक्त विनोबा भावे विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा होली पर नृत्य एवं संगीत प्रस्तुत किया गया। अन्त में राँची महिला महाविद्यालय की छत्राओं ने पारम्परिक होली नृत्य प्रस्तुत किया।

राज्यपाल महोदया ने सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए समस्त राज्यवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम व भाईचारा तथा सद्भाव को और सुदृढ़ बनाये रखने का संदेश देता है।

उन्होंने इस अवसर पर सभी को प्राकृतिक गुलाल का ही उपयोग करना चाहिये था रासायनिक रंगों से बचना चाहिये।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here