हिसार में टीम अन्ना का कांग्रेस विरोध पर वोटर कन्फ्यूज

0
29

आई.एन.वी.सी,,
हिसार,,
टीम अन्ना के कांग्रेस विरोध के बाद हिसार के वोटरों को समझ नहीं आ रहा है की वो अपना वोट किसे दे क्योकि जयादातर उम्मीदवार दागी है जब यह सवाल हिस्सार की जनता ने कजरी वाल से पूछा तो उन के पास भी एक ही रटा हुआ जवाब था अगर हम कांग्रेस का विरोध नहीं करते तो आप किसी को तो वोट देते | और अरविन्द केजरीवाल  ने कहा की दिग्विजय सिंह ने हिसार वोटरों का अपमान किया और दिग्विजय ने  कहा की हिसार उपचुनाव के परिणाम मायने नहीं रखते | साथ ही में अरविन्द केजरीवाल ने कहा की अन्ना हजारे संसद से बढकर है इस और संसद से बड़े होने के नाते उनको संसद पर दबाव बनाने का पूर्ण हक़ है | नागरिक संसद से जयादा अहम् है | ऐसा  उन्होंने एक टी.वी. चेनल पर  इंटीरवीयू के दोरान कहा था | और कहा की यह संविधान में लिखा है | हरियाणा के हिसार संसदीय चुनाव में अब टीम अन्ना कांग्रेस उम्मीदवार को हराने  के लिए सम्पूर्ण रूप से कमर कस चुकी है | अरविन्द केजरीवाल से इस दौरान प्रशन किया गया की क्या अन्ना स्वय को संसद से ऊपर समझते है | इस चुनाविक दौर में पूर्ण रूप से हरियाणा के हिसार की जनता के मन पर अब अन्ना का रंग चढ़ चुका है |  तो वही दिग्विजय सिंह ने कहा है की अन्ना हजारे ने कहा की दिग्विजय को मानसिक जांच के लिए  पागल खाने जाना चाहिए तो में कहता हु की वो भी मेरे साथ चले |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here