हर वर्ग हर समुदाये को एक ओर मीठा लोली पॉप – भाजपा का घोषणा पत्र

0
26
unnamedआई एन वी सी ,
दिल्ली ,
आखिर कर देर से ही सही पर भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। चुनाव आयोग के रोक के बावजूद समाचार चैनलों ने इसका प्रसारण किया है। भाजपा के पीएम पद इन वेटिंग  नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वराज सभी मंच पर मौजूद थे। मजेदार बात यह है की  जब पहले चरण का मतदान जारी है तब बीजेपी का घोषणापत्र आया। इस मौके पर बीजेपी के सारे सीनियर नेता मौजूद थे। कई बार पार्टी से अपनी नाराजगी जता चुकीं सुषमा स्वराज भी मौजूद रहीं। घोषणापत्र कमिटी के अध्यक्ष बीजेपी के सीनियर नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि हमने देश को जहां छोड़ा था उससे बहुत नीचे आ चुका है। इसलिए हमने ऐसा घोषणापत्र बनाया है जिससे देश जंप ले सके।
भाजपा का मानना है कि मेनिफेस्टो लाने में कुछ भी गलत नहीं है। दरअसल माना जा रहा है कि मुरली मनोहर जोशी की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय बीजेपी की मेनिफेस्टो कमेटी और मोदी के विचारों में मतभेद के चलते घोषणापत्र जारी करने की तारीखें बार-बार बदलनी पडी ! बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में राम मंदिर के साथ धारा 370 और समान नागरिक संहिता को भी शामिल किया है। पार्टी ने रीटेल में एफडीआई का विरोध किया है। भ्रष्टाचार रोकने के लिए ई-गवर्नेंस पर जोर दिया गया है।
जोशी ने कहा कि घोषणापत्र तैयार करने के दौरान देश दुनिया में एक लाख लोगों से सुझाव लिए गए। बीजेपी ने घोषणापत्र में महंगाई, रोजगार, भ्रष्टाचार, और नीतिगत फैसलों पर ज्यादा जोर दिया है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा’ दिया है। इस मौके पर मुरली मनोहर जोशी ने कहा एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना पूरा करने के लिए बीजेपी नरेंद्र मोदी को आगे करती है। पार्टी की सबसे महत्वाकांक्षी योजना पूरे देश को बुलेट ट्रेन से जो़ड़ने की है। बीजेपी महंगाई रोकने के लिए खास फंड की व्यवस्था करेगी। चुनाव सुधार और न्यायिक सुधार में भी कदम उठाने की बात कही गई है, जो की लगभग हर पार्टी उठा रही हैं ।इस घोषणा पत्र के जारी होने के बाद  नरेंद्र मोदी ने कहा कि घोषणापत्र में मुख्य बिन्दु सुशासन और समावेशी विकास है। मोदी ने कहा कि दिल्ली में एक मजबूत सरकार होनी चाहिए। देश का विकास अवरूद्ध हो गया है। इसे गति देने की जरूरत है। मोदी ने कहा कि मैं खुद के लिए या गलत इरादे से कोई भी काम नहीं करूंगा ! दरसल मोदी ने जो विकास का नारा दे कर पूरे देश का समर्थन प्राप्त किया हैं मोदी उससे घोषणा पत्र की बजह से अपने हाथ से नहीं जाना देने चाहते !

——————————————————————————————

पूरा घोषणा पत्र पढ़ने के लियें यहाँ क्लीक करे

                                  Manifesto Hindi
BJP Manifesto for Lok Sabha Election 2014
——————————————————————————————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here