हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी ने वर्ष 2013 के लिए पुरस्कारों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये

0
30

आई एन वी सी,,
हरियाणा,,
हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा हरियाणा राज्य के पंजाबी लेखकों, विद्वानों से वर्ष 2013 के लिए पुरस्कारों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं। हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक श्री सुखचैन सिंह भंडारी ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि जिन पुरस्कारों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं, उनमें हरियाणा पंजाबी गौरव पुरस्कार, महाकवि भाई संतोख सिंह पुरस्कार, बाबा भोखफरीद पुरस्कार, संत तरण सिंह वहमी पुरस्कार, कवि हरिभजन सिंह रेणु पुरस्कार, पंजाबी पत्रकारिता पुरस्कार, रागी/ढाडी/लोक गायक पुरस्कार, जरूरतमंद लेखकों को खतरनाक बीमारी के उपचार के लिए आर्थिक सहायता योजना शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पंजाबी पुस्तक पुरस्कार योजना में कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक, बाल साहित्य, लोक साहित्य, व्यंग्य, रचनात्मक लेख/जीवनी/यात्रा संस्मरण/आत्म कथा आदि का एक पुरस्कार, जिसके लिए पहली जनवरी, 2012 से 31 दिसम्बर, 2012 तक प्रकाशित पुस्तकें ही भिजवाई जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार, पंजाबी पुस्तक प्रकाशन सहायता अनुदान योजना में कविता, कहानी, बाल साहित्य, लोक साहित्य, समीक्षा, हास्य व्यंग्य, उपन्यास, नाटक या हरियाणा की कला, संस्कृति, इतिहास, साहित्य और शोध प्रबन्ध आदि पर हो। इसकी चार हस्तलिपियां टाईप करवाकर भेजी जा सकती हैं। पंजाबी कहानी प्रतियोगिता योजना के अन्तर्गत मौलिक और प्रकाशित कहानी की चार प्रतियां भेजी जाएं। उन्होंने बताया कि सभी पुरस्कारों के लिए आवेदन पत्र अकादमी भवन आई पी-16, सैक्टर-14, पंचकूला से स्वयं या डाक द्वारा निशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। उपरोक्त सभी पुरस्कारों के लिए हरियाणा राज्य के निवासी, पंजाबी लेखक ही पात्र हैं। पुरस्कारों के लिए आवेदन पत्र अकादमी भवन में 28 फरवरी, 2013 तक पहुंच जाने चाहिएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here