स. मलूका 7 दिसम्बर को बांटेगें 12 साहित्यकारों को पुरस्कार

0
34
downloadआई एन वी सी,
चण्डीगढ़,
   पंजाब के शिक्षा व भाषा मंत्री स. सिकन्दर सिंह मलूका 7 दिसम्बर 2013 को रामपुरा फूल (बठिंडा) में पंजाबी सप्ताह के  विदायगी समारोह दौरान 12 साहित्यकारों को पुरस्कार देंगें।
  इस बात की जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाबी सप्ताह 22 नवम्बर से शुरू था। भाषा विभाग पंजाब द्वारा वर्ष 2011 दौरान प्रकाशित पंजाबी, हिन्दी और ऊर्दू की साहित्यिक पुस्तक पुरस्कार 2012 की घोषणा की है जिसमें 7 पंजाबी, 3 हिन्दी और 2 उर्दू क ी पुस्तकें विभिन्न सर्वोत्तम पुरस्कारों के लिए चुनी गई हैं। शिक्षा और भाषा मंत्री साहित्कारों को रूपये 21000 नगद राशि, प्लेट और शॉल भेंट करेंगें।
  प्रवक्ता ने बताया कि 7 पंजाबी के गुरमुख सिंह मुसाफिर पुरस्कार शायर सागर डा. मनमोहन सिंह दाऊ को, भाई वीर सिंह पुरस्कार (जीवनी-टीकाकारी-कोसकारी)वडियां दी सथ निंदर घुंघयाणवी को, प्रिंसीपल तेजा सिंह पुरस्कार (सम्पादन) गीतां दा काफिला स. सरबजीत सिंह विरदी को, डा. अत्तर सिंह पुरस्कार (आलोचना) शब्द सिद्धान्त ते संवाद स. आत्मा सिंह रंधावा को, एम.एस. पुरस्कार (ज्ञान साहित्य)आर्ट तों बंदगी तक प्रो. हरपाल सिंह पन्नू को ईश्वर चंद नंदा पुरस्कार (नाटक इकांगी) खम्भा दी तलाश डा. साहिब सिंह, श्री गुरू हर कृष्ण पुरस्कार  (बाल साहित्य) चंद दी बर्फी डा. गुरमिन्द्र सिद्दू को दिया जायेगा।
  उन्होंने आगे बताया कि तीन हिन्दी ज्ञानी संत सिंह पुरस्कार (कविता) बहुत कुछ अनुतरित डा. शशी प्रभा को, ज्ञानी ज्ञान सिंह पुरस्कार (जीवनी/सफरनामा)वरिष्ठ नागरिक- अद्भुत अनुभव श्री यशपाल बांगिया को और बाल साहित्य पुरस्कार उपकार का मूल्य श्री विजय कुमार को दिया जायेगा।
  उन्होंने आगे बताया कि दो उर्दू साहिर लुधयाणवी पुरस्कार (नज़म) थोड़ा सा— मैं फयाज फारूकी को और महमूद सिरानी पुरस्कार (आलोचना)तनकी-ओ-तासुर डा. मुहम्मद इकबाल को दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here