सीएनएनईएमबी आज दिल्ली में कार्यकारी समूह की अपनी सर्वप्रथम बैठक का आयोजन करेगा

0
24

आई.एन.वी.सी.,,
दिल्ली,,

54 राष्ट्रमंडल देशों के निर्वाचन आयोगों का नेटवर्क, राष्ट्रीय निर्वाचन प्रबंधन निकायों का राष्ट्रमंडल नेटवर्क (सीएनएनईएमबी) आज दिल्ली में कार्यकारी समूह की अपनी सर्वप्रथम बैठक का आयोजन करेगा। यह दो दिवसीय बैठक मतदाता शिक्षण और चुनावी भागीदारी को समर्पित है। कार्यकारी समूह की अध्यक्षता भारतीय निर्वाचन आयुक्त करेंगे। भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका, केन्या और राष्ट्रमंडल सचिवालय के प्रतिनिधि बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसका उद्घाटन भारतीय निर्वाचन आयुक्त डॉ. एस. वाई. कुरैशी करेंगे। भारत सीएनएनईएमबी की संचालन समिति के 11 सदस्यों में एक है। राष्ट्रमंडल नेटवर्क ने दो अन्य कार्यकारी समूहों (1) मतदाता पंजीकरण और (2) मतदान, मतगणना, सारणीकरण और परिणाम प्रक्रिया का गठन किया है।

बैठक के दौरान राष्ट्रमंडल द्वारा विभिन्न राष्ट्रमंडल पर्यवेक्षक समूह के परिणामों को सामने रखा जाएगा। बैठक में भाग लेने वाले देश मतदाता शिक्षण और चुनावी भागीदारी पर अपने अनुभव साझा करेंगे।

कार्यकारी समूह द्वारा चर्चा के समापन पर सीखे गए सबक़ों, प्रमुख सिद्दांतों और अच्छे प्रयोगो के आधार पर संस्तुतियों को प्रस्तुत किए जाने की संभावना है। राष्ट्रमंडल देशों के लाभ के लिए इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में यह सीएनएनईएमबी की भूमिका के बारे में भी अपनी सिफ़ारिशें प्रस्तुत करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here