सिंधिया गुट के 13 विधायक हमारे साथ

0
23

मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद अबतक कांग्रेस के 22 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। जिससे कमलनाथ सरकार संकट में आ गई है। वहीं अब भाजपा को अपने विधायकों के पाला बदलने का डर सता रहा है। इसी के मद्देनजर भाजपा ने जहां अपने विधायकों को गुरुग्राम शिफ्ट कर दिया है। वहीं कांग्रेस के बचे हुए विधायक राजस्थान के जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

नेता आते हैं और जाते हैं

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने बंगलूरू में कहा, ‘कोई भी कांग्रेस को नष्ट नहीं कर सकता है। नेता आते हैं और जाते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मध्यप्रदेश के सभी विधायक जो यहां हैं वह अपनी सदस्यता नहीं खोना चाहते। मुझे पूरा भरोसा है कि वह समझेंगे और वापस जाकर सरकार को बचाएंगे।’

कमलनाथ बोले- सिंधिया खेमे में लगी सेंध

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाछथ ने राज्य के हालात पर कहा कि सिंधिया खेमे में सेंध लग गई है। बंगलूरू में जो विधायक हैं उनमें से 13 ने भाजपा में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है।

अब दो बजे भाजपा में शामिल हो सकते हैं सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने में हो रही देरी ने सस्पेंस बढ़ा दिया है। पहले उनके 12.30 बजे पार्टी में शामिल होने की अटकलें थीं वहीं अब कहा जा रहा है कि सिंधिया दो बजे भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। भाजपा सूत्रों ने दावा किया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संसद के काम में बिजी हैं जिसके कारण सिंधिया की एंट्री में देरी हो रही है।

अब दो बजे भाजपा में शामिल हो सकते हैं सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने में हो रही देरी ने सस्पेंस बढ़ा दिया है। पहले उनके 12.30 बजे पार्टी में शामिल होने की अटकलें थीं वहीं अब कहा जा रहा है कि सिंधिया दो बजे भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। भाजपा सूत्रों ने दावा किया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संसद के काम में बिजी हैं जिसके कारण सिंधिया की एंट्री में देरी हो रही है।

बंगलूरू में प्रदर्शन कर रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता

बंगलूरू के प्रेस्टीज गोल्फशायर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यहीं पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के 19 विधायक रह रहे हैं जिन्होंने मंगलवार को अपना इस्तीफा दिया है।

विधायकों को किया गया गुमराह

मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता सज्जन सिंह ने पार्टी से इस्तीफा देने वाले 19 विधायकों से मुलाकात के बाद कहा, ‘कोई भी सिंधिया जी के साथ नहीं जाने वाला है। उनका कहना है कि उन्हें गुमराह किया गया और बंगलूरू लाया गया। उनमें बहुत से भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार नहीं हैं।’

भोपाल हवाई अड्डे से रवाना हुए कांग्रेस विधायक

कांग्रेस विधायक भोपाल हवाई अड्डे से रवाना हो गए हैं। यह सभी जल्द ही जयपुर पहुंच जाएंगे।

धोखे से कांग्रेस विधायकों को लेकर गए सिंधिया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया धोखे से कांग्रेस विधायकों को लेकर गए थे। मुझे पूरा विश्वास है कि राज्य में कांग्रेस सरकार बच जाएगी। पिक्चर अभी बाकी है। जो विधायक कर्नाटक गए हैं वह जल्द ही कांग्रेस के साथ आ जाएंगे।

कमलनाथ के घर पहुंचे दिग्विजय

मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल स्थित कमलनाथ सिंह के आवास पर पहुंच गए हैं।

सभी निर्दलीय विधायक हमारे साथ हैं

मध्यप्रदेश के निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने भोपाल में कहा, ‘सरकार बनी रहेगी। सभी निर्दलीय विधायक हमारे साथ हैं। हम बंगलूरू में मौजूद सभी विधायकों को वापस ले आएंगे।’

थोड़ी देर बाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं सिंधिया

सूत्रों के हवाले से खबर है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया 12.30 बजे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में सदस्यता ले सकते हैं। पहले ऐसी खबर थीं कि वह भोपाल में 12 मार्च को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। हालांकि सूत्रों के अनुसार आज सदस्यता ग्रहण करने के बाद 13 मार्च को भोपाल में राज्यसभा के लिए नामांकन कर सकते हैं।

राहुल गांधी ने सिंधिया के इस्तीफे जवाब देने से किया मना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देने से मना कर दिया।

भाजपा में जाने के खिलाफ हैं 12 विधायक

सूत्र बता रहे हैं कि सिंधिया गुट के 12 विधायक भाजपा में जाने के पक्ष में नहीं है। जिसमें दो मंत्री सहित 10 विधायक शामिल हैं।

भाजपा में जाने के खिलाफ हैं 12 विधायक

सूत्र बता रहे हैं कि सिंधिया गुट के 12 विधायक भाजपा में जाने के पक्ष में नहीं है। जिसमें दो मंत्री सहित 10 विधायक शामिल हैं।

बचे हुए विधायकों को जयपुर ले जाने की तैयारी में कांग्रेस

कांग्रेस अपने विधायकों को कांग्रेस शासित राजस्थान के जयपुर शहर में ला रही है। उन्हें यहां शहर के बाहर एक रिजोर्ट में ठहराया जाना है।

सिंधिया के इस्तीफे पर बघेल का तंज

मध्यप्रदेश के राजनीतिक हालात पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कुछ तो मजबूरियां रही होंगी वरना कोई यूं ही बेवफा नहीं होता है। कांग्रेस से जाने वाले लोग हमेशा हमने देखा है कि वो गुर्राते हुए जाते हैं और दुम दबाकर आते हैं और ऐसे अनेक उदाहरण हैं।

सिंधिया का पार्टी छोड़ना सही नहीं है

मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने कहा, ‘इस प्रकार से उनका (ज्योतिरादित्य सिंधिया) पार्टी को छोड़ना सही बात नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने उनको बहुत कुछ दिया था। अफसोस की बात है कि वो पार्टी छोड़ चुके हैं। जो उन्होंने किया वो सही नहीं किया।’

जल्द सबकुछ ठीक हो जाएगा

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा, ‘कांग्रेस सुरक्षित और मजबूत स्थिति में है। सभी मुख्यमंत्री के संपर्क में हैं। जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाएगा। हम विधानसभा में बहुमत साबित कर देंगे और हमारी सरकार 2023 तक बनी रहेगी।’
 

कमलनाथ के घर पहुंचे निर्दलीय विधायक शेरा

निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर पहुंच गए हैं।

सिंधिया के जाने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा

मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह ने कहा, ‘कांग्रेस और कमलनाथ सरकार बरकरार रहेगी। आप 16 मार्च को देखेंगे की विधायकों की संख्या समान है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। राजा-महाराजा का जमाना बीत चुका है।’

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने गिनाए सिंधिया को दिए पद

सिंधिया पर निशाना साधते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट करके लिखा, ‘सिंधिया जी की 18 साल की राजनीति में कांग्रेस ने
– 17 साल सांसद बनाया
– 2 बार केंद्रीय मंत्री बनाया
– मुख्य सचेतक बनाया
– राष्ट्रीय महासचिव बनाया
– यूपी का प्रभारी बनाया
– कार्यसमिति सदस्य बनाया
– चुनाव अभियान प्रमुख बनाया
– 50+ टिकट, 9 मंत्री दिये
फिर भी मोदी-शाह की शरण में?’ PLC.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here