सविधान की पालना नही कर रही खट्टर सरकार

0
8

आई एन वी सी न्यूज़
रोहतक ,

आज रोहतक आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय मे 127वी डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती मनाई गई | इस मौके पर पार्टी कार्यलय में कार्यकर्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर जी की मूर्ति को  फुल –माला अर्पित कर श्रधांजली दी |

जिला अध्यक्ष एडवोकेट महाराज सिंह ने प्रेस नोट के माध्यम से कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर जी ने गरीबो, दलितों व महिलाओ के हक के लिए अपने पुरे जीवन संघर्ष किया, और संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई है | जनता के मसीहा थे बाबा आंबेडकर जी

महाराज सिंह ने प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि खट्टर सरकार दलित विरोधी , महिला विरोधी सरकार है | इस सरकार में सबसे जायदा जातिवाद का जहर फैलाया है , महिलाओ के खिलाफ सबसे जायदा घिनोने अपराध हुए है |

महाराज सिंह ने कहा कि खट्टर सरकार हर मोर्चे पर विफल है और जनता की समस्याए कम करने की बजाय बढ़ाने में विश्वास रखती है | खट्टर सरकार ने साढ़े 3 साल में न किसानों के लिए कुछ किया न , गायों के लिए कुछ किया , न कानून –व्यवस्था को सुधारा, न व्यापारियों के लिए कुछ किया |

महाराज सिंह ने सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि खट्टर सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है, आये दिन इस सरकार के घोटाले उजागर हो रहे है |

महाराज सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी जातिवाद , परिवारवाद की राजनीती नही बल्कि मुद्दों की राजनीती करेगी |

आंबेडकर जयंती के मोके पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट महाराज सिंह के साथ विधानसभा संगठन मंत्री सिकन्दर बलाहरा ,राजबीर राठी, प्रवीन मुदगिल,विमल भारती, ललित, राजबीर हुड्डा, दीपक , मनीष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे |



 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here