सर्व जन का हित बसपा में है सुरक्षित : राजेश पाण्डेय

0
33

rajesh-pandeyराहुल तिवारी
आई एन वी सी न्यूज़
गोरख पुर ,
गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के चम्पादेवी पार्क में बहुजन समाज पार्टी ,गोरखपूर यूनिट द्दारा आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मलेन में संबोधित करते हुए गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के बसपा प्रत्याशी राजेश पाण्डेय ने कहा की आज यहाँ उपस्थित अपार भीड़ से यह साफ़ हो गया है की ,प्रदेश की जनता बहन कुमारी मायावती जी को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने जा रही है | सामाजिक भाईचारे और समरसता की पैरोकार बहुजन समाज पार्टी आज अपने दम पर सरकार बनाने को संकल्पीत है | बसपा अन्य राजनैतिक दलों की तरह तोड़ -फोड़ व् गठबंधन की राजनीती में विश्वास नहीं रखती है ,अपने कार्यकर्ता बंधुओं व् सामाजिक भाईचारे की संकल्पना के आशीर्वाद से अपने मिशन को पूरा कर रही है | उन्होंने उपस्थित अपार जनसमूह से आह्वाहन करते हुए कहा की किसी भी अन्य राजनैतिक दलों के बहकावे में मत आइयेगा और उनकी किसी भी प्रतारणा को मत सहियेगा | डट कर उसका मुकाबला कीजियेगा और जवाब मंगियेगा की उनके द्दारा कौन से जनहित के कार्य किये गए है | प्रदेश में व्याप्त गुंडागर्दी , लूट पाट , भ्रस्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा से सम्बंधित सवाल पूछिए गा सपा सरकार से |rajesh-pandey-raily

जुमले वाली भाजपा सरकार तुगलकी फरमानों ,जिससे आम आदमी बेहाल और परेशान है , इस पर सवाल पूछियेगा | देखिये गा साथियों ,आप के इस प्रश्न से सपा और भाजपा वाले अपना मुहं छुपा कर बगलें झाकने लगेंगे ,कोई जवाब नहीं होगा उनके पास | राजेश पाण्डेय ने कहा की सपा सरकार अपने पांच साल के कुकर्मों को छिपाने के लिए आपस में ही आरोप प्रत्यारोप का खेल ,खेल रही है | सपा , भाजपा की मिलीभगत अब जनता समझ चुकी है और इस विधानसभा के चुनाव में इनको सबक सिखाने को तैयार बैठी है |
जनसभा के मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के मुख्य ज़ोन कोऑर्डिनेटर व् पूर्व सांसद घनश्याम चन्द खरवार जी थे ,विशिष्ट अतिथि मुख्य ज़ोन कोऑर्डिनेटर श्रवण कुमार निराला ,मुख्य ज़ोन कोऑर्डिनेटर सुरेश कुमार गौतम, इजी अम्बरीष कुमार, हरिप्रकाश निषाद जी थे |सम्मलेन को  गोरखपूर जनपद के सभी विधानसभाओं के बसपा प्रत्याशियों ने संबोधित किया | सभा की अध्यक्षता प्रदेश सचिव / मुख्य ज़ोन कोऑर्डिनेटर आर एस कुशवाहा ने की | सभा में प्रमुख रूप से बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश भारतीय ,जिला उपाध्यक्ष जावेद सिमनानी ,जिला प्रभारी गौतम प्रसाद ,ख्वाजा शमसुद्दीन , सहित बसपा के सभी पदाधिकारी और हजारों की संख्या में गोरखपूर ग्रामीण की जनता उपस्थित थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here