सपा जनआकांक्षाओं एवं लोगों की सरकारी विभागों से संबंधित समस्याओं की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं कर सकती : अखिलेश यादव

0
39

अंजु अग्निहोत्री,,

आई.एन.वी.सी,,

लखनऊ,,
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता का परिचय देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता दर्शन एवं अन्य अवसरों पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों को गम्भीरता से लेते हुए इनके शीघ्र एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने आगाह किया कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में कोताही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।  मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों से उनकी समस्याओं को सुन रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनआकांक्षाओं एवं लोगों की सरकारी विभागों से संबंधित समस्याओं की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं कर सकती।  जनता दर्शन में आए लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा अपने प्रार्थना पत्र भी दिए। मुख्यमंत्री ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को भेजने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा भी अवश्य की जाए।  ज्ञातव्य है कि जनता की समस्याओं के निस्तारण का प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने के लिए प्रार्थना पत्र पर छः अंक का बारकोड चस्पा करने की व्यवस्था लागू है। बारकोड की दूसरी प्रति आवेदक को उपलब्ध कराई जाती है।  जनता दर्शन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव, राज्य मंत्री नरेन्द्र वर्मा, राममूर्ति वर्मा, सदस्य विधान परिषद राजेन्द्र चैधरी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री राकेश गर्ग, सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती अनीता सिंह एवं आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here