सपा कुशासन से जनता मुक्ति चाहती है : भाजपा

0
22
xdddaffdadfआई एन वी सी,
लखनऊ,
केन्द्र की संप्रग सरकार के कुशासन से जनता मुक्ति चाहती है। आज देश का जनमानस परिवर्तन के पक्ष में है। भारतीय जनता पार्टी ही देश में सुशासन दे सकती है। पार्टी के लिए अनुकूलता का माहौल है। यह उदगार पार्टी के अवध क्षेत्र की मीडिया कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डा0 रमापतिराम त्रिपाठी ने व्यक्त किये। उन्होंने मीडिया प्रभारियों से केन्द्र व राज्य सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोलनेे का आवाहन भी किया। डा0 त्रिपाठी ने कहा कि मीडिया प्रभारी का दायित्व काफी महत्वपूर्ण है। मीडिया प्रभारी प्रेस एवं संगठन के बीच सेतु का कार्य करता है। पार्टी की रीति नीति सिद्धान्त का प्रचार करना उसका दायित्व है। मीडिया प्रबन्धन विषय पर प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक का  उद्बोधन हुआ। उन्होंने जिला मीडिया प्रभारियों के कार्यो के बारे में विस्तार से बताया। मीडिया समन्वय एवं सोशल मीडिया के विषय पर प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कार्यशाला को सम्बोधित किया। उन्होंने कई उदाहरण देते हुए मीडिया समन्वय के बारे में बताया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी ने संगठनात्मक वृत लिया। प्रेस विज्ञप्ति के बारे में अवध क्षेत्र के प्रवक्ता दिलीप श्रीवास्तव एवं समाचार माध्यम के बारे में प्रवक्ता वीरेन्द्र गोस्वामी ने बताया। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला ने जिला मीडिया प्रभारियों की समस्या सुनी। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, श्रीमती अनीता अग्रवाल, अवध क्षेत्र के महामंत्री भिखारी सिंह, जमुना प्रसाद चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित, कोषाध्यक्ष प्रदीप भार्गव ने भी सम्बोधित किया। मीडिया कार्यशाला में मीडिया समन्वय, जिला मीडिया प्रभरियों के कार्यो संदर्भित फोल्डर भी बांटा गया। मीडिया कार्यशाला क्षेत्रीय कार्यालय सी-15, निरालानगर लखनऊ में  प्रातः 11ः30 से शुरू हुई। कार्यशाला में 14 जिलों के मीडिया प्रभारी ने भाग लिया। मीडिया कार्यशाला का समापन अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष मान सिंह ने किया। मीडिया कार्यशाला का संचालन क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here