अफजल गुरू को फांसी – भाजपा ने बताया देर से लिया गया कदम

0
36
Parliament attack accused Afzal Guru hangedसंजय राय ,
आई एन वी सी ,
दिल्ली ,
संसद पर हमले का दोषी अफजल गुरु को फांसी पर लटका दिया गया है। सरकार ने शनिवार तड़के 7.30 बजे अफजल को दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया गया।  8 बजे तक तिहाड़ जेल के डाक्टरों ने मौत की पृष्टि कर दी !   सरकार की तरफ से इसकी अधिकारिक पृष्टि गृह सचीव् आर के सिंह ने की  ! सरकार ने शनिवार को आतंकवादियों और पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। संसद पर हमले का दोषी अफजल गुरु को शनिवार तड़के फांसी पर लटका दिया गया।  खबर है कि शुक्रवार की देर शाम गृह मंत्रालय की बैठक में ही अफजल को फांसी पर लटकाने का फैसला लिया गया। इसके पहले राष्ट्रपति ने अफजल गुरु की दया याचिका को रिजेक्ट कर दिया था। मुख्या विपक्षी पार्टी  भाजपा ने देर से लिया गया देश हित का कदम बताया ! अफजल गुरु आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था और लश्कर-ए-तैबा के साथ मिलकर संसद पर हमले को अंजाम दिया था। अजमल कसाब को फांसी पर लटकाए जाने के बाद से ही सरकार पर लगातार अफजल को भी फांसी दिए जाने का दबाव बन रहा था।  इस खबर के साथ ही श्रीनगर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here