शारीरिक सफाई, मानसिक स्वच्छता, आचरण की शुद्धता के साथ-साथ बाह्य वातावरण को शुद्ध करना बहुत जरूरी है – गुरमीत राम रहीम सिंह

0
39

आई.एन.वी.सी,,
दिल्ली,,
देश की प्रमुख अध्यात्मिक  संस्था डेरा सच्चा सौदा के तत्वाधान में राजधानी दिल्ली को स्वच्छ एवं साफ़-सुथरा बनाने हेतु दिल्ली के राजघाट से ऐतिहासिक महा अभियान का शुभारंभ किया गया। इस तीन दिन तक कालने वाले  महा अभियान का शुभारंभ करते हुए संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा ने दूर-दूर से आए श्रधालुओ  और कार्यकर्ताओं  के जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक सफाई, मानसिक स्वच्छता, आचरण की शुद्धता के साथ-साथ बाह्य वातावरण को शुद्ध करना अत्यंत अनिवार्य है। राजधानी का महा सफाई अभियान इस उद्देश्य को पूरा करने की एक कड़ी है। विश्व को आध्यात्मिकता  एवं बंधुत्व को बढ़ाने में योगदान करने वाले डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा ने  हो पृथ्वी साथ, मिटे रोग अभिशाप  का संदेश देकर इस महा अभियान को मानवीय भलाई हेतु समर्पित किया। इस महा सफाई अभियान के तहत दिल्ली को 11 जौन और 329 सेक्टर बनाकर सफाई व स्वच्छता कार्यक्रम के क्रियान्वयन की योजना तैयार की गई है। इस कार्य योजना में दिल्ली प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है।

डेरा सच्चा सौदा के संस्थान के आवाह्न पर देश के लाखों नव युवक नियमित रक्तदान, मरणोपरांत नेत्रदान, शरीर के अंगदान, दहेज न लेने, और रिश्वत नहीं लेने का प्रण संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा के इंसा की उपस्थिति में करने जा रहे हैं।  स्मरण रहे कि गत् दिनों संथान अपने उल्लेखनीय कार्यों से 7 बार विभिन्न सेवाओ  में गिनीज़ बुक  ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड  में नाम दर्ज करा चुका है। इन कार्यों में सर्वाधिक रक्तदान, सर्वाधिक पौधारोपण, आदि प्रमुख हैं। डेरा द्वारा बाड़ राहत कार्यों, गरीबों हेतु भवन निर्माण, शिक्षण संस्थाएं, अस्पतालों व चिकित्सा सुविधाओ का नि: शुल्क संचालन आदि कार्य मानवीय भलाई के उद्देश्य से किए गए हैं। उपरोक्त महा सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धान्जली अर्पित करने के बाद संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हेतु इस अभियान को समर्पित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here