वर्कआउट ज़रूरी है

0
36

 

नई दिल्ली । लोगों को बेहतर फिटनेस के लिए वर्कआउट जरुरी होता है। भागदौड भरी जिंदगी में आमतौर पर लोगों के पास इसके लिए आवश्यक समय नहीं होता। हम इतने व्यस्त हो गए हैं कि खुद को स्वस्थ भी नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में हमारी फिटनेस और सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है। ज्यादातर लोगों को अपने आपको युवा बनाए रखने के लिए जिम जाना भी नामुमकिन सा होता है। 

 

लेकिन आप कुछ ऐसे व्यायामों को अपनी जीवनचर्या में शामिल कर सकते हैं, जिनकी मदद से आप हमेशा युवा नजर आएंगे। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन का उचित होना बहुत ही जरूरी होता है। इससे कई बीमारियों से बचे रहने में मदद मिलती है। बढ़िया ब्लड सर्कुलेशन का मतलब है कि आपके शरीर के हर अंग में पर्याप्त मात्रा में रक्त पहुंच रहा है। शरीर को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए अपने शरीर को सक्रिय रखें। 15 से 20 बार जम्प करें। इससे आपके शरीर में तुरंत रक्त संचार तेज हो  जाएगा। हार्ट को सुरक्षित रखने का सबसे बेहतरीन विकल्प व्यायाम है। 

रोजाना व्यायाम करने से दिल की बीमारी का खतरा दूर हो जाता है। इसलिए रोजाना कम से कम 15 मिनट व्यायाम जरूर करें। चाहें तो वॉक भी कर सकते हैं। दिमाग को स्वस्थ और जवां बनाए रखने के लिए एरोबिक व्यायाम करें। एरोबिक्स फिटनेस को बढ़ाती है और अधिक उम्र के मनुष्यों में ब्रेन टिशू लॉस को कम करती है। कद को लेकर अधिकतर लोग हैरान दिखते हैं। यहां-वहां लटकते हैं, लेकिन कद बढ़ाने की तमन्ना पूरी नहीं कर पाते हैं। 

 

अच्छी लंबाई और व्यक्तित्व के लिए एक घंटे का समय शरीर को देना होगा। रोजाना एक घंटा वॉक करने से भी आपका कद जरूर बढ़ेगा। नियमित रूप से सुबह-सुबह वॉक पर जाएं, इसके अलावा नियमित रूप से व्यायाम भी करें, जिसमें पुल अप्स व्यायाम को शामिल करें।गौरतलब है कि लंबे समय से अगर दिल की बीमारी है और उसका सही से इलाज नहीं होता तो इससे हार्ट की मसल्स कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में व्यायाम आपके हार्ट को फिट रख सकता है और आप स्वस्थ और युवा महसूस करेंगे। चुस्त-दुरुस्त शरीर और तेज दिमाग के लिए बेहतर खानपान और व्यायाम जरूरी होते हैं। डाइट में बदलाव लाकर और व्यायाम कर हर कोई स्वस्थ रह सकता है। PLC

 




 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here