वरिष्ठ पत्रकार जोगेन्द्र गुप्ता के असामयिक निधन- दैनिक जागरण मे थे कार्यरत

0
29
हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के उपाध्यक्ष संजय राठी ,हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष संजय राठी ,नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के उपाध्यक्ष संजय राठी , दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार जोगेन्द्र गुप्ता , वरिष्ठ पत्रकार जोगेन्द्र गुप्ता का निधन ,आई एन वी सी ,
रोहतक,
हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के उपाध्यक्ष संजय राठी ने जींद के दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार जोगेन्द्र गुप्ता के असामयिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा 54 वर्षीय जोगेन्द्र गुप्ता, जनपक्षीय पत्रकारिता के प्रबल पक्षधर थे, उन्होंने गरीब, शोषित एवं पीडि़तजनों की आवाज बुलन्द कर न्याय दिलाने के लिये अपनी लेखनी के माध्यम से भरसक प्रयास किया। इसके अलावा पत्रकारों के आन्दोलनों में भी उन्होंने हमेशा बढ़-चढक़र भाग लिया। वे 14 जनवरी को एक सडक़ दुर्घटना में घायल हो गये थे। तदोपरान्त गुडग़ांव के मेदान्ता हॉस्पिटल में जीवन और मौत के बीच लम्बे संघर्ष के बाद चल बसे। उनके असामयिक निधन से पूरा मीडिया जगत स्तब्ध रह गया है। 54 वर्षीय जोगेन्द्र गुप्ता अपने पीछे 2 बेटे और 2 बेटियां छोड़ गये हैं।
हयूजे के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से स्व. जोगेन्द्र गुप्ता के ईलाज का सारा खर्च सरकार द्वारा वहन करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि स्व. जोगेन्द्र गुप्ता की आत्मा की शान्ति के लिये 7 मई को सोहम आश्रम जींद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।
पानीपत के वरिष्ठ पत्रकार एवं एम.एच.-1 के स्थानीय सम्पादक चन्द्रशेखर धरनी के पिता श्री राजकुमार धरनी तथा मीडिया क्लब रोहतक के महासचिव मनोज ढ़ाका के पिता 75 वर्षीय श्री महेन्द्र सिंह के निधन पर भी हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति व परिजनों को साहस प्रदान करने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here