रूपसिंह राजपुरी की पुस्तक ‘इंतजार’ का विमोचन

0
36
नरेश असीजा,,
आई.एन.वी.सी,,
रावतसर,,
                   राजस्थान के सुप्रसिद्ध साहित्यकार व कवि रूपसिंह राजपुरी के काव्य संग्रह की सातवीं पुस्तक ‘इंतजार’ का विमोचन शांतिदेवी सहारण के आवास पर जिला प्रमुख शोभा सिंह डूडी ने किया। राजपुरी की इससे पहले छठी पुस्तक पीला पंजा प्रकाशित हुई है। जिला प्रमुख शोभा सिंह डूडी ने कहा कि राजपुरी इस क्षेत्र के ही नहीं बल्कि प्रदेशभर में ख्यात साहित्यकार और कवि के रूप में जाने जाते हैं।   शांति देवी सहारण ने राजपुरी की लेखनी सराहनीय है। पूर्व पालिकाध्यक्ष नीलम सहारण ने कहा समाज में घटित हो रही घटनाओं को शब्दों का रूप देना कोई राजपुरी से सीखे। नीलम सहारण ने पुस्तक की भूमिका भी लिखी है। समीक्षात्मक टिप्पणियां बीकानेर के नयाशहर थाने के सी.आई. धरम पूनियां ने लिखी है।  इस मौके पर कृषि उपज मण्डी समिति उपाध्यक्ष महेन्द्र खन्ना, एडवोकेट उमेश शर्मा, गुरजीत बिडग़, ओम सहारण, हरवीर सहारण,भूपेन्द्र असीजा,शीशपाल, विनोद चौधरी, पवन खन्ना, के अलावा शिक्षकं व साहित्यकारों मौजूद थे। लेखक रूपसिंह राजपुरी ने पाठक ही लेखक को समाज में पहचान देते हैं। उन्हें उम्मीद है कि इंतजार भी पाठकों की कसौटी पर खरी उतरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here