राहुल गांधी पर अब भी अटकलों का बाज़ार गर्म- कांग्रेस कार्यसमिति के लियें दलित मुस्लिम वोट बैंक ज्यादा अहम् !

0
35

sonia gandhi ,rahul gandhiमुर्तजा किदवई ,
आई एन वी सी न्यूज़
नई दिल्ली ,
कांग्रेस का राहुल गांधी पर सस्पेंस बरकारा हैं ! तमाम चर्चाओं के साथ –  साथ सभी सूत्रों की खबरों पर अल्प विराम लगाते हें आज कांग्रेस कार्यसमिति मीटिंग में राहुल गांधी के अध्यक्ष पद  बैठाने  की सभी हाशिय पर पड़े कांग्रेसी नेताओं की तमाम उम्मीदों पर पानी फिर गया ! आज कांग्रेस कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक  में राहुल गांधी के साथ साथ प्रिनका गांधी पर कोई चर्चा नहीं की गयी !

आज कांग्रेस कार्यसमिति की  बैठक 24 अकबर रोड पर स्तिथ कांग्रेस मुख्यालय में हुई ! इस बैठक में राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अहमद पटेल, नारायण सामी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. कार्यसमिति की बैठक का एजेंडा मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा करना बताया गया है बाद में कांग्रेस मख्यालय के प्रेस रूम में पार्टी महासचिव जनार्दन दिवेदी ने पत्रकारों को बताया की आज पार्टी की इस अहम् बैठ में सर आज पार्टी की कार्यशैली पर चर्चा हुई , पार्टी महासचिव ने पत्रकारों  को सोनिया गांधी का सन्देश पढ़कर भी सुनाया !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here