राजभवन में हुआ ‘विकास हेतु अनमोल वचन’ का लोकार्पण

0
30

विकास हेतु अनमोल वचनआई एन वी सी न्यूज़
चंडीगढ़,

राज्यपाल ने  राजभवन में पुस्तक ‘विकास हेतु अनमोल वचन’ का लोकार्पण  किया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भौतिक विकास को ही विकास मानने वाले वर्तमान युग में यह पुस्तक मानव को असली विकास की राह दिखाने में महत्वपूर्ण योगदान देेगी। इसमें भौतिक के साथ आध्यात्मिक विकास को मानवमात्र के असली विकास के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

उन्होंने पुस्तक में अनमोल वचनों का संग्रहण करने वाले श्रीराव विजय प्रकाश सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा भारतीय संस्कृति से संकलित किए गए इन सनातन मूल्यों और सिद्धांतों से लोगों को जीवन की सच्ची राह मिलेगी। इस मौके पर डॉ. इंद्रा रानी राव, डॉ. विनोद कुमार और मनु राव भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here