राजनाथ को विजय बनाओ – कार्यकर्ता पहुचे घर घर

0
42
आई एन वी सी ,आई एन वी सी ,

लखनऊ,

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को भारी मतों से जिताने के लिए सिविल कोर्ट लखनऊ के परिसर व विकासनगर में घर-घर जाकर सम्पर्क किया जनता ने कांग्रेस के राज में बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार व घोटाले को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। जनता बदलाव के लिए छटपटा रही है और जनता को भाजपा एवं मोदी ही विकल्प के रूप में दिखाई पड़ रहे हैं। भाजपा के पक्ष मंे जनता मंे अन्दर करन्ट चल रहा है जनसम्पर्क अभियान के दौरान नवजवानो में व महिलाओं मे मोदी को लेकर भारी उत्साह है। नवजवानो का मानना है कि मोदी को प्रधानमंत्री बनने से देश मंे भ्रष्टाचार खत्म होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे महिलाओं में सिलेन्डर की मंहगाई को लेकर भारी असन्तोष व्याप्त है उनका मानना है कि कांग्रेस के सरकार ने गरीबों के मुंह से निवाला भी छीन रही है। आगामी 30 अप्रैल को भाजपा को भारी मतों से जिताने के लिए महिलाएं व नवजवान सड़कों पर उतर कर मा0 राजनाथ सिंह के पक्ष मंे भारी मतदान करेंगे। जनसम्पर्क अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यवीर त्यागी, प्रो0 के0के0 त्रिपाठी, आशीष श्रीवास्तव एडवोकेट, नन्द किशोर मिश्र (अध्यक्ष विकास कल्याण समिति जानकीपुरम लखनऊ) गनेश तिवारी पूर्व महामंत्री (प्राथमिक शिक्षक संघ), मो0 आरिफ, अरविन्द नाई उर्फ बब्लू (महामंत्री नाई समाज) बकारूल हसनैन आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here