यंग कन्याओ पर फोकस होगा इंटरनेशनल वीमेन डे

0
37
young women in indiaआई एन वी सी न्यूज़
भोपाल,
प्रतिवर्ष 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों पर होने वाले कार्यक्रम किशोरी बालिकाओं पर केन्द्रित होंगे। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किशोरी बालिकाओं के लिए हौंसलों की उड़ान (महिला उत्सव दिवस) का आयोजन किया जावेगा।
संभागीय संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि आयोजित होने वाले कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देना, उन्हें हुनर दिखाने का अवसर देना, अच्छे स्वास्थ्य के लिए पोषण आहार का महत्व समझाना, उनकी झिझक कम हो इसलिए खेलने को प्रेरित करना एवं बचत का महत्व बताना है। इस अवसर पर किशोरी बालिकाओं हेतु रंगोली, गीत, कहानी, कोलाज, मेंहदी, नृत्य, खेलकूद आदि गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here