म्हारा हरियाणा ही रहेगा नंबर वन – मुख्यमंत्री हुड्डा

0
25
 जयश्री राठौड़,,
आई.एन.वी.सी.,,
चंडीगढ़,,
 हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने जींद में 1338 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरूआत की । केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री सी.पी. जोशी ने बताया कि हरियाणा में उनके मंत्रालय द्वारा दस हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की शुरूआत की गई है। हुड्डा ने घोषणा की कि जींद में राष्ट्रीय स्तर के हरियाणा इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन, ट्रेनिंग एंड रिसर्च विश्वविद्यालय से भी बड़ा होगा।
इस मौके पर सी.पी. जोशी ने वे कोशिश करेंगे की परियोजनाएं तय समयसीमा में पूरी हों। बताया कि वे सांसद  दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के बुलावे पर यहां आए। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह रैली जींद के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। रैली को मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला, सांसद अशोक तंवर आदि ने संबोधित किया। रैली में मंत्री गीता भुक्कल, परमवीर सिंह, सी.पी.एस. प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, जयबीर सिंह वाल्मीकि, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार  वीरेंद्र, अतिरिक्त प्रधान सचिव के0के0 खण्डेलवाल, मीडिया सलाहकार सुंदरपाल, अतिरिक्त मीडिया सलाहकार केवल ढिंगरा एवं सुनील परती, विधायक रघुबीर कादियान, श्रीकृष्ण हुड्डा, जगबीर मलिक, राम निवास घोड़ेला, पूर्व सांसद जयप्रकाश, पूर्व मंत्री प्रसन्नी देवी, बच्चन सिंह आर्य, आई.जी. शेर सिंह, दयानंद शर्मा, रामभज, छोटा सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह, जगबीर डिगाना व प्रमोद सहवाग आदि मौजूद थे।
जींद रैली की झलकियां:
-केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल राय के प्रतिनिधि ए.के. मिश्रा ने मंच से बताया कि हरियाणा में जितने रेलवे ओवरब्रिज मु यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में बने हैं उतने पिछले 40-50 वर्षों में भी नहीं बने।
-चिलचिलाती गर्मी के बावजूद लोगों का भारी जनसूमह रैली में उमड़ा। खास बात यह है कि महिलाओं की उपस्थिति भी अच्छी तादात में रही।
-सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने ठेठ हरियाणवी भाषा में राम-राम कहकर अपना संबोधन शुरू किया।
-मु यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ने मंच से ही लोकनिर्माण मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला को जन्मदिवस की बधाई दी।
-केंद्रीय मंत्री सी.पी. जोशी ने मु यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की लग्रशील कार्यशैली को मंच से ही सलाम किया।
-रैली में गर्मी से निजात मिल सके इसके लिए फुहारा टैक्रालाजी का प्रयोग किया गया।
-मु यमंत्री के भाषण के दौरान जब बूंदा-बांदी शुरू हुई तो मु यमंत्री ने कहा वे राहत के लिए बरसात हीं नहीं लेकर आए बल्कि जींद के विकास के लिए नोटो की बरसात भी करेंगे।
-मु यमंत्री ने कहा कि वे उनका जींद से खून का रिश्ता है और वे यहां के भांजे हैं इस लिहाज से उनका यहां हक भी बनता है झबला-टोपी लेकर जाउंगा।
-मु यमंत्री ने एक के बाद एक करके जींद के लिए घोषणाओं का पिटारा खोला तो पंडाल में तालिया थमी ही नहीं।
– रैली में जब जब सीएम का नाम मंच से वक्ताओं ने लिया तो लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
ठौड़।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here