मुख्यचिकित्साधिकारी हत्या के विरोध में हड़ताल पर सरकारी चिकित्सक

0
26

पंकज शर्मा,
आई.एन.वी.सी,,
जौनपुर,

प्रान्तीय चिकित्सा सेवा के आन्हान पर जिला अस्पताल के चिकित्सक परिवार कल्याण लखनऊ मुख्यचिकित्साधिकारी डा0 बीपी सिंह की गोली मारकर हत्या के विरोध में शनिवार को हड़ताल पर रहे और शाक सÒा कर रोष व्यक्त किया गया। जिसके कारण मरीजों को भारी  कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस दौरान इमरजेन्सी और पोस्टमार्टम सेवा बहाल रही।
प्रान्तीय चिकित्सा सेवा की स्थानीय शाखा के जिलाध्यक्ष व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 आरपी शर्मा की अध्यक्षता में आज पूर्वान्ह 11 बजे जिला अस्पताल में एक शोक सÒा आयोजित की गई। जिसमें मृतक आत्मा की शाान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और ईÜवर से प्रार्थना की गई उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करें। सÒा में निर्णय लिया गया कि प्रान्तीय संगठन द्वारा लिये गये निर्णय का समर्थन व पालन किया जायेगा। इसके बाद वे हड़ताल पर चले गये। इसके कारण मरीजों को दर दर Òटकना पड़ा। इस अवसर पर डा0 एसके पाण्डेय, डा0 आर0के जायसवाल,डा0 आरके सिनहा,डा0 सतीश सिंह, डा0 आरए चक्रवर्ती,डा0 रीता चटर्जीZ, डा0 एके श्रीवास्तव आदि चिकित्सक मौजूद रहे। ज्ञातव्य हो कि डा0 बीपी सिंह की आज सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई। वे प्रान्तीय चिकित्सा सेवा के सचिव पद पर कार्यरत थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here