महिलाओं को पुरूषों से कम आंकना बहुत बड़ी भूल

0
29
images (1)आई एन वी सी,
भोपाल, 
राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने आज यहाँ ऐशबाग स्टेडियम पर चौथी राष्ट्रीय महिला सीनियर हॉकी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में कहा कि महिलाओं को पुरूषों से कम आंकना बहुत बड़ी भूल थी। अब यह सिद्ध हो गया है कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज तेजी से विकास के पथ पर नहीं बढ़ सकता है। इतिहास साक्षी है कि हमारे देश की महिलाओं ने युद्ध हो या खेल, राजनीति हो या समाज सेवा का मैदान, हर क्षेत्र में परचम बुलंद किया है। राज्यपाल श्री यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण डॉ. एम. मोहन राव, राष्ट्रीय महिला हॉकी एसोसिएशन की उपाध्यक्ष सुश्री शोभा सिंह, अर्जुन पुरस्कार प्राप्त और वरिष्ठ खिलाड़ी तथा हॉकी इंडिया के पदाधिकारी उपस्थित थे।
 
राज्यपाल श्री यादव ने कहा कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा, शक्ति और क्षमता का प्रदर्शन करने का अवसर ही नहीं दिया जाता था। जब महिलाओं को अवसर दिया गया तो उन्होंने दिखा दिया कि वह पुरूषों से किसी भी तरह कम नहीं हैं। अब महिलाएँ पुरूषों के साथ बड़े से बड़े और परिश्रम के काम के साथ नौकरी और सेना में कंधे से कंधा मिलाकर देश, समाज और घर-परिवार की सेवा कर रही हैं।
 
संचालक खेल एवं युवक कल्याण श्री विजय कुमार सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में हॉकी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जा रही है। मध्यप्रदेश महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर राज्यपाल को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल रेलवे और हरियाणा के बीच खेला गया। इसमें रेलवे ने विजय प्राप्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here