मनोहर लाल ने न्यूयार्क में मनाया स्वतंत्रता दिवस – मनोहर लाल बने परेड में शामिल होने वाले पहले भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री

0
33

cmhariyana,manoharlalinusa,manoharlalinnewyork,आई एन वी सी न्यूज़
न्यूयार्क ,
अमेरिका ,
हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने आज न्यूयार्क में भारतीय स्वतंत्रता दिवस परेड में भाग लिया। भारतीय-अमेरिका के 38 हजार लोगों की यह परेड अब तक की सबसे बड़ी परेड थी। यह बहुत बड़ी भागीदारी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज की गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल इस परेड में शामिल होने वाले पहले भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री हैं। इस परेड में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की हरियाणा की ब्रांड अम्बेसडर और अभिनेत्री सुश्री परिनीति चोपड़ा, अभिनेता अर्जुन रामपाल और क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने भाग लिया। फैडरेशन ऑफ इंडियन एसोेसिएशन द्वारा आयोजित इस परेड के सफल आयोजन में  चन्द्रकांत पाठक और जयेश पटेल की मुख्य भूमिका रही। इस परेड की मुख्य विशेषताएं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत, भाषण, वीरों को श्रद्धांजलि और इंडियन-अमेरिकन समुदाय का योगदान मुख्य थी। यह परेड विभिन्न परेड टुकडि़यों के साथ 38वीं स्ट्रीट और मैडिसीन अवैन्यु से शुरू होकर विभिन्न मार्केट ब्लॉकस से होते हुए मुख्य मंच तक पहुंची।

इस परेड में भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री, जिनका हरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री की बागडोर संभालने के बाद  न्यूयार्क, अमेरिका का यह पहला दौरा है, ने कहा कि पूरी दुनिया में सभी भारतीयों के लिए 15 अगस्त का दिन बहुत महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन 68 साल पहले ब्रिटिश हुकुमत के चंगुल से राष्ट्र को आजादी मिली थी। उन्होंने कहा कि इंडियन-अमेरिकन समुदाय हर वर्ष इस दिन पूरे अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस मनाता है और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाता है तथा अपनी मातृभूमि के बंधन को मजबूत करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here