मनोहर लाल खट्टर ने ली शपथ – कांगेस मुक्त हरियाणा का मोदी का सपना साकार !

0
28
मनोहर लाल खट्टरआई एन वी सी ,
चंडीगढ़,
हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर की ताजपोशी के साथ ही आज पहलीबार हरियाणा में भाजपा का कमल खिल गया और देश के बाद हरियाणा में नरेद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार हो गया ! आज  मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने मुख्यमंत्री पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इसके अलावा हरियाणा कैबिनेट में 6 मंत्रियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिनमें ओमप्रकाश धनखड़ ,अनिल विज, राव नरबीर सिंह ,रामबिलासल शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु,  और कविता जैन ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली तो विक्रम सिंह ठेकेदार ,कर्ण देव कंबोज ,कृष्ण कुमार बेदी ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली !

गौरतलब हैं की इससे पहले अमित शाह ने हरियाणा के आला नेताओं के साथ चली तकरीबन 2 घंटे चली  बैठक कोई फैसला सप्शत नहीं हो पाया था ,बल्कि बैठक ख़त्म होने के बाद मनोहर लाल खट्टर को फोन पर आलाकमान  ने अपनी पसंद के नाम बताए।

मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के प्रभारी अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष रामविलास शर्मा के साथ संभावित मंत्रियों की सूची तैयार करने के बाद इस सूची को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के सुपुर्द किया था ! इसके बाद आलाकमान की हरी झंडी मिलने के बाद मनोहर लाल खट्टर  ने सबको सूचित करके मंत्री पद की शपथ लेने के लियें सूचित करवाया !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here