मध्य प्रदेश तो झांकी है

0
15

अहमदाबाद | मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुजरात में राज्यसभा की सीटें जीतने का दावा करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस विधायकों के भी वोट मिलेगा| मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश से तो झांकी है, देशभर में कांग्रेस का एक जैसा हाल है| शुक्रवार को भाजपा के तीन उम्मीदवार अभय भारद्वाज, रमीलाबेन बारा और नरहरि अमीन ने नामांकन पत्र दाखिल किया| इस मौके पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत विधायक और नेता मौजूद रहे|

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि गुजरात कांग्रेस की हालत भी मध्य प्रदेश जैसी ही है| उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा राज्यसभा की तीन सीटें सरलता से जीतेगी| कांग्रेस चारों ओर टूट रही है और गुजरात के सभी विधायकों का भाजपा को समर्थन मिलेगा| रूपाणी ने कहा कि भाजपा के तीनों उम्मीदवार मंजे हुए, विभिन्न समाज में योगदान देने, नेतृत्व करने और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं| हमें पूरी उम्मीद है कि अजय भारद्वाज, रमीला बारा और नरहरि अमीन चुनाव जीतकर राज्यसभा जाएंगे| विजय रूपाणी ने कहा कि कांग्रेस अपने विधायकों पर संदेह है कि कहीं वह टूट नहीं जाए| इसीलिए उसे अपने विधायकों के लिए बार बार कैम्प करना और राज्य से बाहर ले जाकर अलग अलग होटलों में रखना पड़ता है| कांग्रेस को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है| रूपाणी ने कहा कि मध्य प्रदेश तो एक झांकी है, पूरे देश में कांग्रेस की यही हालत है| PLC.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here