मध्यप्रदेश : सिंचाई के लिए 659 करोड़ लागत की परियोजनाएँ स्वीकृत

0
29

shivraj singh chauhan invc newsआई एन वी सी न्यूज़
भोपाल,
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक में 658 करोड़ 96 लाख लागत की तीन सिंचाई परियोजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। इन परियोजनाओं से 39 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा निर्मित होगी। इसके अलावा बैठक में 911 करोड़ 62 लाख रूपये लागत की दो सिंचाई परियोजनाओं की निविदा स्वीकृत की गई। इनसे 57 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होगी।

बैठक में ढ़ीमरखेड़ा माइक्रो सिंचाई परियोजना पर विचार निर्वाचन आचार संहिता के कारण स्थगित रखा गया। बताया गया कि खरगोन जिले में 68 करोड़ 36 लाख रूपये की चोडी जामनिया उदवहन सिंचाई परियोजना से 4000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा निर्मित होगी। खरगोन जिले में 123 करोड़ 69 लाख रूपये की बलकवाड़ा उदवहन सिंचाई परियोजना से 9000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। खंडवा जिले में 466 करोड़ 91 लाख रूपये की जावर उदवहन सिंचाई परियोजना से 26 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसी तरह खण्डवा जिले की 567 करोड़ 10 लाख लागत की छैगांवमाखन उदवहन माइक्रो सिंचाई परियोजना से 35 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। खरगोन जिले की 374 करोड़ 63 लाख रूपये लागत की बिस्टान उदवहन सिंचाई योजना से 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक में निर्देश दिये कि सिंचाई परियोजनाओं के काम समय-सीमा में पूरे किये जायें।

बैठक में वन मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार, राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लालसिंह आर्य, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राकेश साहनी, मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा, अपर मुख्य सचिव गृह श्री बी.पी.सिंह, अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास श्री रजनीश वैश उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here