भारत में सामने आ रहे हैं – अब अमेरिका ही आगे  

0
24

नई दिल्ली | भारत में सामने आ रहे हैं ब्राजील से ज्यादा कोरोना केस, अब अमेरिका ही आगे कोरोना वायरस संक्रमण के अनचाहे रेस में भारत की रफ्तार अब ब्राजील से भी तेज हो गई है। प्रतिदिन आने वाले नए केसों की संख्या के मामले में भारत ने ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है और अब अमेरिका ही आगे है। यह ट्रेंड रहा तो भारत और ब्राजील के बीच कुल संक्रमितों की संख्या का अंतर घटने लगेगा। 16 से 22 जुलाई के बीच सात दिनों में भारत में कोरोना के 2 लाख 69 हजार 969 केस सामने आए, जबकि इसी दौरान ब्राजील में 2 लाख 60 हजार 962 लोग संक्रमित हुए। यह पहली बार है जब एक सप्ताह में भारत में ब्राजील से अधिक केस आए। इससे पहले सात दिनं में भारत में 2 लाख 159 केस सामने आए थे तो ब्राजील में 2 लाख 54 हजार 713 लोग संक्रमित हुए।  
कोरोना संक्रमण के मामले में अमेरिका अब भी सबसे आगे है। पिछले सप्ताह यहां 4 लाख 78 हजार 899 लोग वायरस की चपेट में आए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 76 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।
ब्राजाली में बुधवार रात तक कुल 22 लाख 31 हजार लोग संक्रमित हुए तो भारत में यह संख्या 12 लाख 38 हजार थी। दोनों देशों के कुल केसों में अभी 10 लाख से अधिक का अंतर है। इसलिए भारत अभी कुल संक्रमितों के मामले में ब्राजील से आगे नहीं निकले जा रहा है। दूसरी तरफ अमेरिका में ब्राजील और भारत के कुल केसों से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका में बुधवार रात तक 41 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो गए थे। अमेरिका, ब्राजील और भारत में ही अधिकांश कोरोना केस सामने आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में दुनियाभर में करीब 16 लाख लोग संक्रमित हुए इनमें से 10 लाख से अधिक केवल इन तीन देशों से हैं। यानी नए संक्रमितों में 60 फीसदी मरीज इन तीन देशों से ही हैं। PLC.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here