भारतीय सँस्कृति ज्ञान परीक्षा का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा आँचल को

0
33

city montessori school indira nagar lucknow,Aanchal, Sanskrit Gyan, Anand Nagarआई एन वी सी ,
लखनऊ,
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर कैम्पस की मेधावी छात्रा आँचल ने शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय सँस्कृति ज्ञान परीक्षा का प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर इस प्रतिभाशाली छात्रा ने दिखा दिया है कि सी.एम.एस. छात्र सिर्फ किताबी ज्ञान में ही नहीं अपितु नैतिकता, आध्यात्मिकता व चारित्रिक उत्कृष्टता की अपनी सांस्कृतिक विरासत में भी महारत रखते हैं। इस परीक्षा में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि प्रतियोगिता के आयोजकों ने प्रथम पुरष्कृत सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा के मानवीय व आध्यात्मिक सोच से परिपूर्ण विश्वव्यापी दृष्टिकोण एवं उत्कृष्ट ज्ञान की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी0एम0एस0 का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। सी.एम.एस. द्वारा वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं। विगत वर्षो में सी.एम.एस. के छात्रों ने विज्ञान, गणित, कम्प्यूटर टैक्नालॉजी, इण्टरनेट एवं साइवर स्पेस विषयों की अनेक राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया हैै।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here